🕒 23 June 2026, Tuesday
राजस्थान

डकैत केशव गुर्जर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, सूरौठ पुलिस की बड़ी कामयाबी

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 78 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
डकैत केशव गुर्जर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, सूरौठ पुलिस की बड़ी कामयाबी

सूरौठ, करौली: पूर्वी राजस्थान में आतंक का पर्याय बने डकैत केशव गुर्जर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसकी गिरोह के सदस्यों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सूरत पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी। सूरौठ पुलिस ने डकैत केशव गिरोह के सदस्य मातादीन गुर्जर को करौली बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मासलपुर थाने के गांव खरेट पुरा निवासी मातादीन गुर्जर उर्फ कलेक्टर सिंह को पुलिस ने दिल्ली मुंबई रेल मार्ग पर स्थित गांव कसाने के नंगला पास निर्माणाधीन रेल अंडर पास पर कार्यरत मजदूरों के साथ लूटपाट करने के मुकदमे में गिरफ्तार किया है। मातादीन गुर्जर डकैत केशव गिरोह का सदस्य है।

पुलिस ने बताया कि करीब 6 माह पहले 3 अगस्त की रात्रि को 12 बजे के करीब तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए करीब आठ नौ बदमाशों ने अपने आपको डकैत केशव गुर्जर गिरोह का सदस्य बताते हुए रेल अंडरपास पर कार्य करने वाले मजदूरों के साथ लूटपाट की तथा निर्माण कार्य को बंद करने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने मातादीन गुर्जर को गिरफ्तार किया है।

« पिछली ख़बर ईंटखेड़ा में भागवत कथा के शुभारंभ पर बैंड बाजों के साथ निकाल... अगली ख़बर » कविता "बजट का बवंडर" आशाराम मीना जी की लेखनी...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें