🕒 23 June 2026, Tuesday
राजस्थान

धौलपुर: अवैध हथियार तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए 10 अवैध देशी कट्टा तीन जिंदा कारतूस सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

द्वारा News Room 📅 09 Aug 2023 👁️ 78 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
धौलपुर: अवैध हथियार तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए 10 अवैध देशी कट्टा तीन जिंदा कारतूस सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

धौलपुर: जिला धौलपुर के सरमथुरा उपखण्ड में पुलिस महानिरीक्षक भरतपुर रेंज एवं जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एवं देवेंद्र सिंह राजावत आरपीएस धौलपुर एवं रविराज सिंह सीओ सरमथुरा के निकटतम सुपर विजन में आंगई थाना रामनिवास मीणा के नेतृत्व में थाना पुलिस आंगई के द्वारा सिकर्रा गांव के जंगलों में कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद करते हुए तीन हथियार तस्करो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वही इस संदर्भ में थाना प्रभारी रामनिवास मीणा ने बताया के पुलिस टीम के द्वारा सिकररा गांव के जंगलों में कार्यवाही की गई जिसमे पुलिस ने 10 अवैध देशी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस बरामद किए साथ ही पुलिस टीम ने मौके से हथियार तस्कर प्रशांत पुत्र नेपाल सिंह जाति ठाकुर उम्र 24 साल निवासी ग्रंथि शाहपुर थाना सिकंदरा राऊ जिला हाथरस एवम डालचंद पुत्र जयपाल जाति ठाकुर उम्र 35 साल निवासी मिर्जा नगला थाना अकबरा बाद जिला अलीगढ़ एवं प्रवेश पुत्र किशन सिंह जाति ठाकुर उम्र38 साल निवासी रहगमा थाना सहपऊ जिला हाथरस को गिरफ्तार किया है साथ ही पुलिस द्वारा उक्त तस्करो के खिलाफ आर्म ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

कार्यवाही में थाना प्रभारी रामनिवास मीणा, सत्य प्रकाश, मनोज कुमार, भगवान स्वरूप, विपिन सिंह, ओम प्रकाश, रामा नंद, भवर सिंह, पुरुषोत्तम, नटवर सिंह, हल्के राम, जयवीर सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

« पिछली ख़बर जोगी समाज की बैठक आयोजित, समाज सुधार के संबंध में की चर्चा... अगली ख़बर » Dhaulpur: स्वरोजगार ऋण प्राप्त करने हेतु आवेदन प्रारम्भ...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें