🕒 23 June 2026, Tuesday
राजस्थान

जोगी समाज की बैठक आयोजित, समाज सुधार के संबंध में की चर्चा

द्वारा Abhishek Sonwal 📅 09 Aug 2023 👁️ 96 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
जोगी समाज की बैठक आयोजित, समाज सुधार के संबंध में की चर्चा

सूरौठ, करौली: जोगी नाथ समाज के लोगों की बैठक यहां जटवाड़ा रोड के पास आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता जोगी समाज के भरतपुर संभागीय उपाध्यक्ष रघुवीर योगी ने की। बैठक में समाज सुधार के विभिन्न बिंदुओं पर परिचर्चा की गई। राज्य सरकार की ओर से प्रदेश में गुरु गोरखनाथ बोर्ड का गठन किए जाने पर समाज के लोगों ने हर्ष जताते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताया। जोगी नाथ समाज के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ जोगी ने बताया कि बैठक में जोगी समाज के लोगों ने गुरु गोरखनाथ बोर्ड बनाए जाने पर मिठाई वितरित की। लोगों ने कहा कि राजस्थान जोगी नाथ समाज के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर योगी के नेतृत्व में नाथ समाज महासंगम के माध्यम से किए गए प्रदर्शन से समाज को यह सफलता मिली है।

बैठक में सामाजिक कुरीतियों को त्यागने के संबंध में विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर जगमोहन सिकरौदा, डॉक्टर प्रेम सिंह, रघुवीर क्यारदा, बाबूलाल योगी हिंडौन, मदन लाल फुल वाड़ा, रमेश कांकरोली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमरनाथ जोगी, जगदीश ढिंढोरा, डॉ गोपीनाथ, महेश जोगी, तरुण, घनश्याम, रोहित, अतुल, जगदीश जोगी, कृपा शंकर योगी कांचरोली आदि लोगों ने सामाजिक एकता एवं रचनात्मक कार्यों के संबंध में परिचर्चा की।

« पिछली ख़बर टेनिस बॉल प्रतियोगिता में रीझवास ने धुरसी को हराया... अगली ख़बर » धौलपुर: अवैध हथियार तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए...
Author
संपादक (Editor)

Abhishek Sonwal

Abhishek Sonwal Is A Journalist At Mission Ki Awaaz.

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें