🕒 26 June 2026, Friday
अपराध

सीकर: कहासुनी के बाद युवक पर जानलेवा हमला, इलाज के दौरान जयपुर में मौत, आरोपी फरार

द्वारा News Room 📅 10 Jun 2025 👁️ 120 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
सीकर: कहासुनी के बाद युवक पर जानलेवा हमला, इलाज के दौरान जयपुर में मौत, आरोपी फरार

सीकर जिले के दांतारामगढ़ क्षेत्र में एक मामूली कहासुनी ने जानलेवा रूप ले लिया। शनिवार को फोन पर हुए विवाद के बाद आधा दर्जन से ज्यादा युवकों ने 22 वर्षीय युवक राहुल रैगर पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल राहुल को जयपुर रेफर किया गया, जहां मंगलवार शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना का विवरण
मृतक राहुल रैगर के भाई मनोज रैगर ने 9 जून को दांतारामगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया। शिकायत में बताया गया कि राहुल और कांकरा निवासी शिवराज खटीक व कमल खटीक के बीच फोन पर किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद दोनों ने राहुल को सुलह के नाम पर डांसरोली गांव के माताजी मंदिर बुलाया।

राहुल अपने एक दोस्त के साथ मंदिर पहुंचा, जहां शिवराज और कमल पहले से 4-5 अन्य युवकों के साथ मौजूद थे। सभी ने मिलकर राहुल पर लाठियों और डंडों से हमला कर दिया और उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए।

इलाज के दौरान मौत, पोस्टमार्टम बुधवार को
घायल राहुल को जयपुर रेफर किया गया, जहां SMS अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। तीन दिन संघर्ष के बाद मंगलवार शाम को उसकी मौत हो गई। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है और बुधवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा।

पुलिस के हाथ खाली, दबिश जारी
अब तक पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। दांतारामगढ़ थाना पुलिस द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है।

« पिछली ख़बर नोएडा में दो पत्रकार गिरफ्तार: यौन शोषण के आरोप में फंसाने क... अगली ख़बर » शादी नहीं, साजिश थी! – पति राजा रघुवंशी की हत्या में पत्नी स...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें