उर्फी जावेद के लिप फिलर से बिगड़े होठ, चेहरा लगने लगा कार्टून जैसा

उर्फी जावेद ने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम वीडियो में ऐसा लुक दिखाया कि फैंस हैरान रह गए। लिप फिलर के कारण उनके होंठ असामान्य रूप से बड़े दिखे और चेहरा सूजा हुआ नजर आया। जानिए पूरी खबर।

Jul 21, 2025 - 15:37
 0
उर्फी जावेद के लिप फिलर से बिगड़े होठ, चेहरा लगने लगा कार्टून जैसा
Urfi javed photo ( screen shot video )

Urfi Javed latest news in Hindi : सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद हमेशा अपने अतरंगी फैशन और बोल्ड एक्सपेरिमेंट्स के लिए चर्चा में बनी रहती हैं। लेकिन इस बार मामला उनके कपड़ों का नहीं, बल्कि उनके चेहरे के लुक का है। हाल ही में उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस चौंक गए हैं।

वीडियो में उर्फी का चेहरा काफी सूजा हुआ नजर आ रहा है और उनके होंठ असामान्य रूप से बड़े दिख रहे हैं। दरअसल, यह लुक उन्हें लिप फिलर ट्रीटमेंट के कारण मिला है, जो शायद उनके अनुकूल नहीं रहा। उनके फैंस उन्हें देखकर यह कहने से नहीं चूक रहे कि अब वह किसी कार्टून कैरेक्टर की तरह नजर आ रही हैं।

इससे पहले भी उर्फी अपनी सूजी हुई आंखों को लेकर सुर्खियों में थीं। उन्हें एलर्जी हो गई थी, जिससे न केवल आंखें बल्कि पूरा चेहरा सूज गया था। खुद उर्फी ने सोशल मीडिया पर इसकी झलक शेयर करते हुए अपने हेल्थ कंडीशन के बारे में जानकारी दी थी।

क्या है लिप फिलर ट्रीटमेंट?

लिप फिलर एक कॉस्मेटिक प्रक्रिया होती है, जिसमें होंठों को अधिक मोटा और आकर्षक दिखाने के लिए हयालूरोनिक एसिड जैसे पदार्थ इंजेक्ट किए जाते हैं। हालांकि, यह हर किसी पर सूट नहीं करता और अगर सही मात्रा या तरीका ना अपनाया जाए तो चेहरा बिगड़ भी सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Jitendra Meena Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ). Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in