🕒 29 June 2026, Monday
राजस्थान

भारत सरकार एवं न्याय विभाग के सहयोग से सीकोईडीकोन जयपुर द्वारा संचालित विधिक साक्षरता एवं जागरूकता अभियान

द्वारा News Room 📅 10 Aug 2023 👁️ 91 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
भारत सरकार एवं न्याय विभाग के सहयोग से सीकोईडीकोन जयपुर द्वारा संचालित विधिक साक्षरता एवं जागरूकता अभियान

धौलपुर: जिला धौलपुर में भारत सरकार एवं न्याय विभाग के सहयोग से सिकोइडिकोंन जयपुर द्वारा संचालित विधिक साक्षरता एवं जागरूकता अभियान के तहत पत्रकारों के साथ संवाद का आयोजन होटल आशीर्वाद धौलपुर में किया गया।इस इस कार्यक्रम में धौलपुर जिले के विभिन्न खंडों में विधिक जागरूकता अभियान के अनुरूप साझा करते हुए सीकोईडिकोन संस्था के वरिष्ठ उप निदेशक गोविन्द विजय ने बताया कि विधिक साक्षरता एवं जागरूकता अभियान राजस्थान के पांच आकांक्षी जिलों धौलपुर, करौली,बांरा, सिरोही व जैसलमेर में संचालित किया जा रहा है। इस अभियान में महिलाओं, बच्चों और वृद्धजनों को उनके मूलभूत अधिकारों एवं जन कल्याणकारी योजना का लाभ दिलाए जाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। सीकोईडिकोन संस्था के उप निदेशक डॉ. आलोक व्यास ने बताया कि इस अभियान में युवा स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया जाकर स्वैच्छिक सेवा के माध्यम से जागरूकता अभियान में भागीदारी निभाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के वंचित वर्ग की कानूनी अधिकारों व सरकारी योजनाओं तक पहुंच हो सके। धौलपुर जिले के कार्यक्रम समन्वयक राकेश कुमार परमार ने अभियान की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि धौलपुर जिले की सभी छ: पंचायत समितियों की साठ ग्राम पंचायतों के जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक, चालीस से अधिक ढाणी मीटिंग एवं बीस अवेयरनेस गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं, बच्चों और वृद्धजनों के अधिकारों के संरक्षण एवं कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने हेतु जागरूक किया गया है। जिले के छः ब्लाकों के सतासी युवा स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया गया है तथा उनमें से डेढ दर्जन युवा स्वयंसेवकों को एक जिला स्तरीय प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है, इसमें बाल विवाह, बालिका शिक्षा, गुड टच, बेड टच, छः से चौदह वर्ष तक के बच्चों को नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार, बाल श्रम से सुरक्षा, वृद्धजनों के लिए भरण पोषण का अधिकार तथा महिलाओं के घरेलू हिंसा व दहेज उत्पीड़न व कार्यस्थल पर यौन उत्पीडन से सुरक्षा सहित विभिन्न अधिकारों पर जानकारी दी गई है।

सरकार की प्रमुख जन कल्याणकारी योजनाओं में वृद्धावस्था पेंशन, विधवा, तलाकशुदा व परित्यक्ता महिलाओं के लिए पेंशन एवं पालनहार योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना प्रमुख हैं। धौलपुर जिले में परित्यक्ता महिलाओं को पेंशन और पालनहार का लाभ दिलाए जाने हेतु विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है अभी वह इस लाभ से वंचित हैं।डा. आलोक व्यास ने कहा कि विधिक जागरूकता अभियान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धौलपुर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है युवाओं के दो प्रशिक्षण भी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सभाकक्ष में आयोजित किए गए हैं। इसके साथ ही बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक विश्वदेव पाण्डेय का योगदान भी सराहनीय रहा है।

कार्यक्रम समन्वयक राकेश कुमार परमार द्वारा आमंत्रित समस्त पत्रकार बन्धुओं का हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन किया गया।

« पिछली ख़बर धर्मार्थ सहायता समिति का बिसिनिगिर बाबा के धाम पर भंडारा आयो... अगली ख़बर » विश्व आदिवासी दिवस समाज के समारोह में होतम सिंह जाटव ने की श...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें