🕒 23 June 2026, Tuesday
राजस्थान

जाटोलिया ने राजस्थान राज्य चर्म शिल्प कला विकास बोर्ड की मंजूरी देने पर मुख्यमंत्री गहलोत का जताया आभार

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 90 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
जाटोलिया ने राजस्थान राज्य चर्म शिल्प कला विकास बोर्ड की मंजूरी देने पर मुख्यमंत्री गहलोत का जताया आभार

राज्य चर्म शिल्प कला विकास बोर्ड बनने से रैगर समाज व अनुसूचित जाति वर्ग के अन्य कुशल चर्मकार, हैंडीक्राफ्ट एवं शिल्पकार, चमड़े कारगारों को मिलेगा लाभ।

जयपुर: जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अन्तर्राष्ट्रीय भीम सेना राजस्थान दिनेश जाटोलिया ने राज्य चर्म शिल्प कला विकास बोर्ड गठन की मंजूरी देने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

राज्य चर्म शिल्प कला विकास बोर्ड से कुशल चर्मकारों के सामाजिक आर्थिक विकास और शैक्षणिक उत्थान होगा

जाटोलिया ने बताया है कि राजस्थान के जोधपुर, जैसलमेर, नागौर, भीलवाड़ा, भीनमाल, अजमेर, पाली व अन्य जिलों के लगभग 2 लाख अप्रवासी रैगर समाज के अस्थाई रूप से निवास कर रहे है, जिनकी लगभग 8 हजार चर्म चर्म हैंडीक्राफ्ट की दुकानें एवं व्यवसाय है। चर्म हैंडीक्राफ्ट का हल्का पक्का चमड़ा तमिलनाडु राज्य से चीन में निर्यात किया जाता है, वहां से ठक्कर बाबा कॉलोनी चैंबूर के मुम्बई के चर्म हैंडीक्राफ्ट उद्यमी तैयार माल खरीदकर देश में बेचते हैं। चर्म उधोग एवं तकनीकी के अभाव के कारण चर्म हैंडीक्राफ्ट उद्यमियों का देश एवं राज्य के सकल घरेलू उत्पादन में पूर्ण योगदान नहीं मिल पाता था, तथा राज्य में पशुधन की बहुतायत व भारत सरकार के standup inda scheme का लाभ अनुसूचित जाति के रैगर समाज के कुशल चर्म हैंडीक्राफ्ट कारगारो व उद्यमियों को बढ़ावा मिलेगा।

रैगर समाज के कुशल चर्म दस्तकारों, कुशल हैंडीक्राफ्ट कामगारों एवं उद्यमियों द्वारा उत्पादन (GDF) में भागीदारी मिल सकेगी।

साथ ही राज्य चर्म शिल्प कला विकास बोर्ड गठन करने पर उधोग मंत्री शकुन्तला रावत एवं प्रशासनिक अधिकारी रतन लाल अटल का भी आभार व्यक्त किया है

« पिछली ख़बर Jaipur में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से मारपीट कर फाड़ी वर्दी, चा... अगली ख़बर » मानसरोवर थाना पुलिस की बड़ी कारवाई, जुआ खेल रहे ग्यारह नामी ...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें