Fact Check :भारत सरकार ने 6 जून को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया ? जाने समाचार की वास्तविक सच्चाई ?

दावा : सोशल मीडिया और कुछ समाचारों में यह दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार ने 6 जून 2025, शुक्रवार को राष्ट्रीय अवकाश घोषित कर दिया है, जाने इस दावे की हकीकत

Jun 6, 2025 - 07:33
 0
Fact Check :भारत सरकार ने 6 जून को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया ? जाने समाचार की वास्तविक सच्चाई ?
Photo : 6 june 2025 national holidays reality

Fact Check : सोशल मीडिया और कुछ समाचारों में यह दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार ने 6 जून 2025, शुक्रवार को राष्ट्रीय अवकाश घोषित कर दिया है। इस दावे में कहा गया कि यह अवकाश अधिकांश भारतीय राज्यों में लागू होगा । PIB ( Press Information Bureau ) ने यह स्पष्ट किया कि भारत सरकार ने 6 जून 2025 को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है । PIB की फैक्ट चेक इकाई ने इस दावे को पूरी तरह से फर्जी करार दिया है ।

RBI के अनुसार, बकरीद के अवसर पर केरल के तिरुवनंतपुरम और कोच्चि जैसे शहरों में शुक्रवार को सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंक बंद रहेंगे, अन्य सभी राज्यों में बैंक ग्राहकों के लिए खुले रहेंगे ।

जिस समाचार वेबसाइट में 6 जून को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की बात कही गई है उसका लिंक -  https://www.sarahkallay.com/post/nationwide-public-holiday-declared-for-eid-ul-adha?utm_source=facebook&utm_medium=blog.post-promoter&utm_campaign=89bdd65a-f2c7-41d9-863a-ebc7f45d8525

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Jitendra Meena Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ). Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in