🕒 28 June 2026, Sunday
राजस्थान

उदयपुर की सुहानी शाह बनीं पहली भारतीय महिला जादूगर, जीता ‘मैजिक का ऑस्कर’

उदयपुर की जादूगर सुहानी शाह ने इटली में आयोजित FISM वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ मैजिक में 'बेस्ट मैजिक क्रिएटर' का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। वह यह सम्मान पाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
द्वारा Jitendra Meena 📅 21 Jul 2025 👁️ 82 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
उदयपुर की सुहानी शाह बनीं पहली भारतीय महिला जादूगर, जीता ‘मैजिक का ऑस्कर’

उदयपुर, राजस्थान – राजस्थान की झीलों की नगरी उदयपुर से निकली मेंटलिस्ट, जादूगर और यूट्यूबर सुहानी शाह ( Suhani Shah) ने विश्व मंच पर भारत का परचम लहराया है। सुहानी ने हाल ही में इटली में आयोजित FISM (Fédération Internationale des Sociétés Magiques) वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ मैजिक में "बेस्ट मैजिक क्रिएटर" का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता को अक्सर 'जादू की दुनिया का ऑस्कर' कहा जाता है, और इसे जीतने वाली वह पहली भारतीय महिला बन गई हैं।

दुनिया ने माना सुहानी शाह का जादू

इस उपलब्धि की जानकारी खुद सुहानी शाह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में Twitter) पर साझा की। उन्होंने लिखा: "FISM, जिसे 'जादू का ऑस्कर' भी कहा जाता है – बेस्ट मैजिक क्रिएटर का खिताब पाकर बहुत अच्छा लग रहा है। मेरी कला को सराहने के लिए हर तालियों और हर क्लिक का धन्यवाद। हमने कर दिखाया।"

सुहानी की इस ऐतिहासिक जीत पर दुनियाभर से उन्हें बधाइयाँ मिल रही हैं।

7 साल की उम्र से शुरू हुआ था जादू का सफर

उदयपुर के एक मारवाड़ी परिवार में जन्मी सुहानी शाह ने सिर्फ 7 साल की उम्र में जादू की दुनिया में कदम रखा था। अपनी कला के जुनून को पूरा करने के लिए उन्होंने दूसरी कक्षा में ही स्कूल छोड़ दिया था और होम स्कूलिंग के जरिए अपनी पढ़ाई पूरी की । उनका पहला लाइव शो 22 अक्टूबर 1997 को अहमदाबाद के ठाकोर भाई देसाई हॉल में हुआ था। 

« पिछली ख़बर JNVU जोधपुर में फीस वृद्धि और छात्रसंघ चुनाव की बहाली की मां... अगली ख़बर » करौली के डाबरा गांव में युवती की निर्मम हत्या का खुलासा, दो ...
🏷️ Tags:
#Suhani Shah
Author
संपादक (Editor)

Jitendra Meena

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें