🕒 02 July 2026, Thursday
राजस्थान

जिला कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक, खाद्य सुरक्षा के लंबित प्रकरणों का शीघ्र करें निस्तारण – जिला कलेक्टर

कम प्रगति पर विकास अधिकारी सपोटरा एवं अनुपस्थित रहने पर सूरौठ तहसीलदार को चार्जशीट देने के निर्देश
द्वारा News Room 📅 28 May 2025 👁️ 58 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
जिला कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक, खाद्य सुरक्षा के लंबित प्रकरणों का शीघ्र करें निस्तारण – जिला कलेक्टर

करौली: जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना की अध्यक्षता में बुधवार को जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ वीसी माध्यम से समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एनएफएसए के लंबित आवेदन, हीटवेव की स्थिति, बीपीएल सत्यापन, भूमि आवंटन, मुख्यमंत्री जनसुनवाई, संपर्क पोर्टल, तथा रास्ता खोलो अभियान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

जिला कलेक्टर ने खाद्य सुरक्षा सूची में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु सख्त निर्देश दिए। उन्होंने सैंड बैक प्रकरणों में आवेदकों से संपर्क कर आवेदन की त्रुटियां दूर करवाने और लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।

समीक्षा के दौरान सपोटरा विकास अधिकारी द्वारा कार्य में लापरवाही और एनएफएसए में कम प्रगति पाए जाने पर उनके विरुद्ध चार्जशीट जारी करने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार सूरौठ तहसीलदार की बैठक में अनुपस्थिति पर भी चार्जशीट जारी करने के आदेश दिए गए।

रास्ता खोलो अभियान की प्रगति पर चर्चा करते हुए जिला कलेक्टर ने बताया कि जिले में विभिन्न रास्तों के विवाद सुलझाकर या अतिक्रमण हटवाकर रास्ते खोले जा रहे हैं। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य कर अधिकाधिक लोगों को लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

हीटवेव प्रबंधन पर चर्चा करते हुए उन्होंने पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता जौहरीलाल मीणा से पेयजल आपूर्ति तथा सीएमएचओ डॉ. जयंतीलाल मीणा से चिकित्सा व्यवस्था की जानकारी ली। सीएमएचओ ने बताया कि जिले में 4 माह का दवा और जांच किट स्टॉक, ठंडे पानी की व्यवस्था, कूलर, एसी, और रेपिड रेस्पोंस टीमें सक्रिय रूप से तैनात हैं।

पीएचईडी द्वारा हैंडपंप मरम्मत अभियान, टैंकरों से जल आपूर्ति, तथा ऑगमेंटेशन और ट्यूबवेल मरम्मत कार्य चलाए जा रहे हैं। जिला कलेक्टर ने इन कार्यों की नियमित समीक्षा और औचक निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।

प्री-मानसून तैयारियों के संबंध में विद्युत विभाग को झूलते तारों, ट्रांसफार्मरों और खंभों की मानकों के अनुसार मरम्मत करने के निर्देश भी दिए गए।

इसके अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने मुख्यमंत्री कार्यालय, जनसुनवाई, सतर्कता समिति, रात्रि चौपाल एवं संपर्क पोर्टल पर दर्ज 90 दिन से अधिक लंबित परिवादों की विभागवार समीक्षा करते हुए सभी प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कर आमजन को राहत दिलाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

« पिछली ख़बर एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर में 588 युवाओं का हुआ प्राथमिक... अगली ख़बर » माहवारी स्वच्छता दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यशाला ...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें