🕒 02 July 2026, Thursday
राजस्थान

एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर में 588 युवाओं का हुआ प्राथमिक चयन

द्वारा News Room 📅 28 May 2025 👁️ 33 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर में 588 युवाओं का हुआ प्राथमिक चयन

करौली: जिला रोजगार कार्यालय के सहायक निदेशक मुकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार सेवा निदेशालय राजस्थान के निर्देशानुसार कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग करौली द्वारा बुधवार को एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जिला मुख्यालय स्थित पुरानी कलेक्ट्रेट के पास डाइट परिसर में आयोजित हुआ।

इस शिविर में लगभग 1000 बेरोजगार युवाओं ने भाग लिया। निजी क्षेत्र की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा साक्षात्कार प्रक्रिया के माध्यम से 588 युवाओं का प्राथमिक चयन किया गया।

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों और संस्थानों द्वारा अलग-अलग काउंटर लगाए गए, जहां युवाओं को प्रशिक्षण कार्यक्रम, स्वरोजगार योजनाओं और सरकारी योजनाओं से जुड़ने के अवसरों की विस्तृत जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

इस अवसर पर उपखंड अधिकारी प्रेमराज मीना, विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

« पिछली ख़बर मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर ने ली समीक्षा बै... अगली ख़बर » जिला कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक, खाद्य सुरक्षा के लंबित प्रक...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें