🕒 02 July 2026, Thursday
राजस्थान

माहवारी स्वच्छता दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

मासिक धर्म के प्रति जागरूकता और स्वच्छता बनाए रखने पर बल
द्वारा News Room 📅 28 May 2025 👁️ 51 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
माहवारी स्वच्छता दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

करौली: महिला अधिकारिता विभाग द्वारा माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर मंगलवार को एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य बालिकाओं एवं महिलाओं में मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, संक्रमण से बचाव, तथा मिथकों एवं भ्रांतियों को दूर करने के लिए जागरूकता फैलाना रहा।

कार्यशाला का आयोजन 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' योजना के अंतर्गत किया गया। महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक अनिरुद्ध शर्मा ने बताया कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिसे लेकर लड़कियों और महिलाओं को खुले रूप से बात करने, सही जानकारी रखने और स्वस्थ जीवन जीने की दिशा में मार्गदर्शन देना आवश्यक है।

कार्यशाला में डॉ. रीना मीना ने सैनिटरी पैड, मेंस्ट्रुअल कप, और उनके उपयोग, भंडारण और निपटान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखना संक्रमण से बचाव के लिए अत्यंत आवश्यक है।

जेंडर स्पेशलिस्ट सीमा चतुर्वेदी ने मासिक धर्म की सामान्य उम्र (9-15 वर्ष) और इसके दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे में बालिकाओं को जानकारी दी। उन्होंने समझाया कि इस दौरान डरने या चुप रहने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि खुले संवाद और स्वच्छता ही सही उपाय हैं। उन्होंने सलाह दी कि 4 से 5 घंटे में सेनेटरी नेपकिन बदलना, इस्तेमाल किए गए पैड को कागज में लपेटकर अलग कूड़ेदान में डालना और अनियमितता की स्थिति में डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है।

कार्यशाला में लगभग 300 किशोरी बालिकाओं, पर्यवेक्षकों, एवं साथिनों ने भाग लिया। उपस्थित बालिकाओं ने विषय से जुड़ी जानकारी को रुचिपूर्वक ग्रहण किया और कई सवाल भी पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने समाधान दिया।

« पिछली ख़बर जिला कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक, खाद्य सुरक्षा के लंबित प्रक... अगली ख़बर » 8 नवीन नीतियों एवं योजनाओं की जानकारी हेतु जिला स्तरीय कार्य...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें