करौली में पटवार हल्का महाराजपुरा पटवारी दीपक कुमार जैमनी 17 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Karauli News : करौली में पटवार हल्का महाराजपुरा तहसील सपोटरा पटवारी दीपक कुमार जैमनी को ACB ने 17 हजार रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया ।

Jun 3, 2025 - 20:03
Jun 3, 2025 - 20:03
 0
करौली में पटवार हल्का महाराजपुरा पटवारी दीपक कुमार जैमनी 17 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
Photo : Deepak Kumar Jaimani

करौली न्यूज ।  एसीबी मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर एसीबी करौली ईकाई द्वारा कार्यवाही करते हुए दीपक कुमार जैमनी पटवारी, पटवार हल्का महाराजपुरा को गिरफ्तार किया गया है । पटवारी द्वारा परिवादी से उसकी माता जी के ग्राम गोटा स्थित खातेदारी भूमि की पत्थरगढी हेतु गठित टीम के सदस्यों के नाम से स्वयं के लिये 17000 रूपयों की रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा था । जिसमें परिवादी ने उक्त मांग के अनुसरण में रिश्वती राशि 17 हजार रूपये को पटवारी द्वारा कस्वा कैला देवी स्थित सरकारी विद्यालय के सामने बुलाकर प्राप्त की एवं प्राप्त की गई 17 हजार रुपये की राशि उसके कब्जे से ACB ने बरामद की है और रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया कि एसीबी चौकी करौली को एक शिकायत इस आशय कि मिली कि परिवादी से उसकी माता की वाके ग्राम गोटा स्थित खातेदारी भूमि की पत्थरगढ़ी हेतु गठित टीम के सदस्यों के नाम से स्वयं के लिये 25 हजार रुपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है। 

जिस पर एसीबी भरतपुर रेंज के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री राजेश सिंह के सुपरविजन में श्री जगदीश भारद्वाज पुलिस निरीक्षक एसीबी करौली द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये श्री दीपक कुमार जैमनी पटवारी, पटवार हल्का महाराजपुरा उप तहील करणपुर तहसील सपोटरा जिला करौली को परिवादी से 17 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Jitendra Meena Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ). Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in