🕒 01 July 2026, Wednesday
राजस्थान

करौली में सहायक उप निरीक्षक पुलिस 1500/- रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

द्वारा Jitendra Meena 📅 16 May 2025 👁️ 71 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
करौली में सहायक उप निरीक्षक पुलिस 1500/- रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

करौली |  एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी करौली ईकाई द्वारा गुरुवार को कार्रवाई करते हुये सीताराम सहायक उप निरीक्षक पुलिस, इंचार्ज पुलिस चौकी कस्बा टोडाभीम पुलिस थाना टोडाभीम जिला करौली द्वारा परिवादी से उसके द्वारा पुलिस थाना टोडाभीम कें दर्ज कराये गये मुकदमा नम्बर 82/2025 में तफ्तीश अधिकारी होते हुये उक्त मुकदमें में परिवादी की मदद करने एवं मुलजिमों को पकडकर उनका चालान करने की एवज में फाईल चार्ज के नाम पर रिश्वत मांग सत्यापन दिनांक 14.05.2025 को 1500/- रूपये रिश्वत राशि की मांग कर उक्त मांग के अनुसरण में रिश्वती राशि 1500/- रूपये आज दिनांक 15.05.2025 को परिवादी को पुलिस थाना टोडाभीम पर बुलाकर परिवादी से प्राप्त करना एवं प्राप्त की गई 1500/- रू. की राशि उसके कब्जे से बरामद होने पर रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया कि एसीबी चौकी करौली को एक शिकायत इस आशय में मिली कि परिवादी से उसके द्वारा मारपीट के दर्ज कराये मुकदमा में परिवादी की मदद करने एवं मुलजिमों को पकडकर उनका चालान करने की एवज में फाईल चार्ज के नाम पर रिश्वत राशि 1500/- रुपये की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर एसीबी भरतपुर रेंज के उप महानिरीक्षक पुलिस राजेश सिंह के सुपरविजन में जगदीश भारद्वाज पुलिस निरीक्षक एसीबी करौली द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये, सीताराम सहायक उप निरीक्षक पुलिस, इंचार्ज पुलिस चौकी कस्बा टोडाभीम पुलिस थाना टोडाभीम जिला करौली को परिवादी से 1500/- रुपये रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

ए.सी.बी. की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमति स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। ए.सी.बी. द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

« पिछली ख़बर पुलिस प्रशासन का नकारात्मक रवैया बन रहा है कमजोर समाज के लोग... अगली ख़बर » नाथडियास पंचायत में भ्रष्टाचार की पुष्टि – सोशल ऑडिट की शिका...
Author
संपादक (Editor)

Jitendra Meena

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें