हिंडौन में तापमान 44 डिग्री पार, बिजली संकट से लोग बेहाल, आने वाले दिनों में और बढ़ेगी गर्मी

Jun 9, 2025 - 16:30
 0
हिंडौन में तापमान 44 डिग्री पार, बिजली संकट से लोग बेहाल, आने वाले दिनों में और बढ़ेगी गर्मी

रिपोर्ट: मिशन की आवाज न्यूज़ डेस्क | करौली

राजस्थान के हिंडौन सिटी में भीषण गर्मी ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। रविवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस सप्ताह तापमान 45 डिग्री या उससे अधिक तक पहुंच सकता है।

रविवार रात शहर की कई कॉलोनियों में 3 से 4 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे घरों में कूलर और पंखे बंद हो गए, जिसके कारण बच्चों और बुजुर्गों को अत्यधिक गर्मी में रात गुजारनी पड़ी।

गर्मी के कारण लोगों की दिनचर्या में भारी बदलाव देखा गया है। लोग दोपहर 10 बजे से शाम 4 बजे तक घरों में ही रहने को मजबूर हैं। सुबह 10 बजे ही तापमान 36-37 डिग्री तक पहुंच गया था, जिससे दिन का अधिकांश समय तपिश से भरा रहा।

कृषि मौसम विज्ञान केंद्र, करौली के अधिकारी एम. के. नायक ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेन्स) का असर खत्म हो गया है, जिससे तापमान में तेज़ी से वृद्धि हो रही है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।

इस बार नौतपा के नौ दिनों में अपेक्षाकृत कम तापमान रहा, जो 39 डिग्री से घटकर 36 डिग्री तक पहुंच गया था। लेकिन ज्येष्ठ माह के अंतिम दिनों में मौसम ने करवट ली है और अब तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है।

स्थानीय प्रशासन और विद्युत विभाग से लोगों ने बिजली आपूर्ति की स्थिरता और जल संकट से राहत की मांग की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

NewsDesk Mission Ki Awaaz Is An News Media Company Founded By Bhupendra Singh Sonwal.