करौली में ‘संविधान बचाओ रैली’, कांग्रेस नेताओं ने एकजुटता का दिया संदेश

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर करौली में "संविधान बचाओ रैली" का आयोजन किया गया। यह रैली मंडरायल मार्ग स्थित भंवर विलास मैरिज गार्डन में आयोजित हुई, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
रैली में जिला समन्वयक केसी मीणा ने केंद्र की भाजपा सरकार पर संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज समय है कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए सभी नागरिकों को एकजुट होना होगा।
पूर्व विधायक लाखन सिंह कटकड़ ने अपने संबोधन में संविधान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि संविधान की बदौलत दलित, पिछड़े और वंचित वर्ग आज आत्मसम्मान के साथ जीवन जी पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर संविधान को ठेस पहुंची, तो देश की मूलभूत संरचना ही डगमगा जाएगी।
इस अवसर पर करौली विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह चौधरी, पीसीसी सचिव भूपेंद्र भारद्वाज और कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवराज मीणा भी मौजूद रहे। करौली और माशा ब्लॉक अध्यक्ष रामगोपाल और रामदयाल ने भी रैली को संबोधित किया।
सभी वक्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा को हर नागरिक की जिम्मेदारी बताते हुए एकता का आह्वान किया। कार्यक्रम में युवाओं और महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
What's Your Reaction?






