कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने किया करौली साइबर थाना निरीक्षण, दिए तकनीकी सुदृढ़ता के निर्देश

Jun 27, 2025 - 23:21
Jun 27, 2025 - 23:22
 0
कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने किया करौली साइबर थाना निरीक्षण, दिए तकनीकी सुदृढ़ता के निर्देश

करौली: जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने शुक्रवार को करौली स्थित साइबर थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना प्रभारी से लंबित साइबर अपराध मामलों की जानकारी ली और शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया की समीक्षा की।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि साइबर अपराधों से निपटने के लिए अत्याधुनिक तकनीकी संसाधनों का प्रभावी ढंग से उपयोग किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि डिजिटल धोखाधड़ी और ऑनलाइन अपराधों में तेजी के चलते सतर्कता बरतना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने विभागों के बीच बेहतर समन्वय और तकनीकी दक्षता बढ़ाने पर भी जोर दिया। साथ ही उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि साइबर अपराध पीड़ितों को त्वरित सहायता मिले। इस संदर्भ में उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के प्रचार-प्रसार को प्राथमिकता देने की बात कही।

नीलाभ सक्सेना ने नागरिकों से अपील की कि साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत 1930 पर कॉल कर सहायता प्राप्त करें, जिससे समय रहते वित्तीय नुकसान रोका जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

NewsDesk Mission Ki Awaaz Is An News Media Company Founded By Bhupendra Singh Sonwal.