🕒 23 June 2026, Tuesday
राजस्थान

सदर थाना प्रभारी एवम् भीम आर्मी और ग्रामीणों के सहयोग से बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर पुन: विद्यालय में स्थापित

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 62 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
सदर थाना प्रभारी एवम् भीम आर्मी और ग्रामीणों के सहयोग से बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर पुन: विद्यालय में स्थापित

करौली: हिंडौन सिटी उपखंड के गांव चमरपुरा की ढाणी के उच्च प्राथमिक विद्यालय में पिछले दिनों स्कूली छात्रों द्वारा बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की तस्वीर क्षतिग्रस्त होने के बाद स्थानीय विद्यालय प्रशासन और ग्रामीणों के सहयोग से नई तस्वीर को हिंडौन के सदर थाना प्रभारी बालकृष्ण चौधरी भीम आर्मी के प्रदेश सचिव एवं संभाग प्रभारी अमित करसोलिया के द्वारा विद्यालय के प्रधानाध्यापक के कक्ष में पुन: नई तस्वीर स्थापित की गई। बाबा साहब अम्बेडकर की तस्वीर के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी ईमित्र संचालक बृजमोहन चमरपुरा द्वारा पत्रकार ओम प्रकाश वर्मा को दी गई ।इस मामले की जनकारी जैसे ही भीम आर्मी को लगी भीम आर्मी ने तुरंत ही पुलिस प्रशासन को खबर दी। जिस पर भीम आर्मी और सदर थाना प्रभारी मय जाप्ता के चमरपुरा की ढाणी के प्राथमिक विद्यालय में पहुंचे।

इस अवसर पर बाल किशन चौधरी एसएचओ सदर थाना हिंडौन ,अमित करसोलिया प्रदेश सचिव संभाग प्रभारी भीम आर्मी, राकेश कुमार तहसील अध्यक्ष हिंडौन भीम आर्मी, विशाल मधुराज, विनोद कुमार फौजी का पुरा, महेंद्र सिंह अमरपुरा, विष्णु कुमार अमरपुरा, कुमार सिंह सलामपुरिया एवं विद्यालय प्रशासन, सदर थाना पुलिस कर्मियों और ग्रामीण मौजूद रहे।

« पिछली ख़बर राइट टू हेल्थ बिल के खिलाफ हिंडौन सिटी में डॉक्टर्स द्वारा न... अगली ख़बर » जाटव बैरवा सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति की बैठक आज करौली में...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें