खाद्य सुरक्षा योजना: डीलर से मिलता है राशन तो जल्दी डीलर से कराए ये काम, वरना राशन हो जाएगा बंद

May 26, 2024 - 19:33
 0
खाद्य सुरक्षा योजना: डीलर से मिलता है राशन तो जल्दी डीलर से कराए ये काम, वरना राशन हो जाएगा बंद

जयपुर ( राजस्थान ) । अगर आपके पास राशन कार्ड है और आप खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ लेते है तो यह खबर आपके लिए है । राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़े लाखों परिवारों के सदस्यों को अब राशन डीलर की दुकान पर जाकर पोष मशीन के जरिए केवाईसी करानी होगी । किसी भी तरह के अपात्र व्यक्ति व फर्जीवाड़े को रोकने के लिए सरकार द्वारा यह नई व्यवस्था की गई है । 

नई व्यवस्था के अनुसार पात्र परिवारों के सभी सदस्यों को अपने राशन डीलर की दुकान पर जाकर बायोमेट्रिक अंगूठा लगाकर E- KYC करवानी होगी । अंगूठा नहीं लगने की स्थिति में उस सदस्य की आइरिस स्कैनर के जरिए KYC की जाएगी । 

घर पर उपस्थित नहीं रहने वाला सदस्य राज्य के किसी भी राशन डीलर के पास जाकर अपने राशन कार्ड नंबर या आधार नंबर की जानकारी देकर केवाईसी करवा सकता है ।

इसमें किसी प्रकार की OTP की सुविधा नहीं है । इसको लेकर उच्चाधिकारियों की तरफ से सभी राशन डीलरों को निर्देश भी जारी किए गए है ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Jitendra Meena Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ). Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in