🕒 23 June 2026, Tuesday
राजस्थान

Karauli : वृद्ध माता-पिता के साथ की मारपीट, आरोपी पुत्र कमरूद्दीन गिरफ्तार

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 59 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Karauli : वृद्ध माता-पिता के साथ की मारपीट, आरोपी पुत्र कमरूद्दीन गिरफ्तार

टोडाभीम ( करौली ) । टोडाभीम थाना क्षेत्र के गांव अजीजपुर में मंगलवार को एक पुत्र ने अपने वृद्ध माता-पिता के साथ लाठी-डंडों से जमकर मारपीट कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने घायल पिता के पर्चा बयान के आधार पर आरोपी पुत्र के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया। अजीजपुर निवासी ईदू खान पुत्र नब्बी खान ने पुलिस को दिए पर्चा बयान में बताया कि सुबह मैं और मेरी पत्नी सकुरन खेत में भैंस चरा रहे थे तो वहां मेरा बड़ा पुत्र कमरुद्दीन खान वहां आया और हमारे साथ गाली देने जैसी अभद्रता करने लगा। उसे समझाने का प्रयास किया तो उसने मेरे व मेरी पत्नी के साथ लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की।
जिससे मेरी पत्नी सकुरन गंभीर रूप से घायल हो गई। मेरा छोटा पुत्र व अन्य परिजन उसे घायलावस्था में कस्बे के सामुदायिक चिकित्सालय में उपचार करवाने के लिए लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेरी पत्नी की गम्भीर स्थिति को देखते हुए जयपुर रैफर कर दिया गया।

आरोपी बेटे कमरूद्दीन को किया गिरफ्तार

पुलिस ने पीड़ित पिता इंदु खान के पर्चा बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया और थानाधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव अजीजपुर निवासी ईदू खान ने पुलिस को दिए पर्चा बयान के आधार पर दर्ज मामले में पुलिस के द्वारा अपने वृद्ध माता-पिता के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल करने के आरोप में गांव अजीजपुर निवासी कमरुद्दीन खान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

« पिछली ख़बर नए जिले की मांग को लेकर मंत्री गुढ़ा और विधायक सुरेश मोदी आम... अगली ख़बर » Rajasthan University: राजस्थान विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष पद...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें