करौली : उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं में आंशिक कमियॉं, आक्षेप, रेड फ्लैग होने के कारण विभाग द्वारा विद्यार्थी, शिक्षण संस्थाओं को आक्षेप पूर्ति करने हेतु अन्तिम अवसर

Karauli News । जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी बबलू शर्मा ने सभी राजकीय, निजी शिक्षण संस्थानों को निर्देशित किया है कि शैक्षणिक सत्र 2016-17 से 2022-23 में उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं यथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (केवल शैक्षणिक सत्र 2022-23), आर्थिक पिछड़ा वर्ग एवं मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति में ऑनलाईन प्राप्त आवेदन पत्रों में से कतिपय आवेदन पत्रों में आंशिक कमियॉं, आक्षेप, रेड फ्लैग में होने के कारण विभाग द्वारा आक्षेपित किया गया था, ऐसे आवेदन पत्रों में संबंधित विद्यार्थी, शिक्षण संस्थाओं द्वारा आक्षेप पूर्ति करने हेतु कई अवसर दिये जाने के उपरान्त भी कतिपय विद्यार्थियों, शिक्षण संस्थाओं द्वारा आक्षेप पूर्ति कर ऑनलाईन फारवर्ड नहीं किया गया है जिसकी वजह से ऐसे छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों की स्वीकृति एवं भुगतान संबंधी कार्यवाही किया जाना संभव नहीं हो पा रहा हैं

Nov 12, 2024 - 03:40
 0
करौली : उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं में आंशिक कमियॉं, आक्षेप, रेड फ्लैग होने के कारण विभाग द्वारा विद्यार्थी, शिक्षण संस्थाओं को आक्षेप पूर्ति करने हेतु अन्तिम अवसर

करौली, 11 नवम्बर। जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी बबलू शर्मा ने सभी राजकीय, निजी शिक्षण संस्थानों को निर्देशित किया है कि शैक्षणिक सत्र 2016-17 से 2022-23 में उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं यथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (केवल शैक्षणिक सत्र 2022-23), आर्थिक पिछड़ा वर्ग एवं मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति में ऑनलाईन प्राप्त आवेदन पत्रों में से कतिपय आवेदन पत्रों में आंशिक कमियॉं, आक्षेप, रेड फ्लैग में होने के कारण विभाग द्वारा आक्षेपित किया गया था, ऐसे आवेदन पत्रों में संबंधित विद्यार्थी, शिक्षण संस्थाओं द्वारा आक्षेप पूर्ति करने हेतु कई अवसर दिये जाने के उपरान्त भी कतिपय विद्यार्थियों, शिक्षण संस्थाओं द्वारा आक्षेप पूर्ति कर ऑनलाईन फारवर्ड नहीं किया गया है जिसकी वजह से ऐसे छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों की स्वीकृति एवं भुगतान संबंधी कार्यवाही किया जाना संभव नहीं हो पा रहा हैं

    उन्होंने बताया कि विद्यार्थी हित को दृष्टिगत रखते हुए अन्तिम अवसर प्रदान करते हुए शैक्षणिक सत्र 2016-17 से 2022-23 तक के ऑनलाईन आवेदन पत्रों का पूर्ण निस्तारण करने हेतु निम्न अन्तिम तिथि निर्धारित की जाती है, जिनमें विद्यार्थियों के स्तर पर आक्षेप, अन्य कारणों से लम्बित आवेदन पत्रों की आक्षेप पूर्ति कर शिक्षण संस्थान को ऑनलाईन फारवर्ड करने की अन्तिम तिथि 22 नवम्बर, शिक्षण संस्थाओं को विद्यार्थियों से प्राप्त ऑनलाईन आवेदन पत्रों की जांच कर पात्र आवेदन पत्रों को स्वीकृतकर्ता अधिकारी तक ऑनलाईन फारवर्ड करने की अंतिम तिथि 29 नवम्बर, शैक्षणिक सत्र 2021-22 एवं 2022-23 के रैड फ्लैग में प्रदर्शित आवेदन पत्रों के संबंधित विद्यार्थी को वांछित दस्तावेज संबंधित जिला कार्यालय में प्रस्तुत करने की अन्तिम तिथि 30 नवम्बर व स्वीकृत अधिकारियों द्वारा समस्त पात्र आवेदन पत्रों को स्वीकृत कर भुगतान करने की अन्तिम तिथि 31 दिसम्बर रखी गई है उन्होंने कहा है कि उक्त तिथियों के पश्चात् विद्यार्थी एवं शिक्षण संस्थान के स्तर पर लम्बित आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जावेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Jitendra Meena Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ). Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in