भानवी भारद्वाज बनीं मिस यूनिवर्स जम्मू-कश्मीर 2025, भानवी 23 वर्षीय मॉडल और एक्ट्रेस है
भानवी भारद्वाज को मिस यूनिवर्स जम्मू-कश्मीर 2025 का ताज पहनाया गया। राष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी और कानून की छात्रा भानवी जल्द करेंगी मिस यूनिवर्स इंडिया में राज्य का प्रतिनिधित्व।

Bhanvi Bhardwaj Miss Universe 2025 : जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले की नौशेरा तहसील के सीमावर्ती गांव बर्रेरी की निवासी भानवी भारद्वाज ने अपना और अपने परिवार का नाम रौशन किया है। 23 साल की मॉडल और एक्ट्रेस भानवी भारद्वाज ने मिस यूनिवर्स जम्मू कश्मीर 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। जिससे उनके और उनके परिवार में खुशी की लहर है।
भानवी की जीत सीमावर्ती शहर नौशेरा राजौरी जिले के लिए गर्व का क्षण है। इतने छोटे से गांव से आकर ये खिताब हासिल करना कोई छोटी बात नहीं है। मुश्किलें बहुत थी पर उन्होंने कभी हार नहीं मानी और आगे भी उनके सपने बहुत बड़े हैं। बता दें कि अब भानवी आगामी मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता में जम्मू और कश्मीर का प्रतिनिधित्व करेंगी।
जम्मू-कश्मीर की सीमावर्ती तहसील नौशहरा से ताल्लुक रखने वाली भानवी भारद्वाज को मिस यूनिवर्स जम्मू और कश्मीर 2025 का ताज पहनाया गया। यह आयोजन दिल्ली के प्रतिष्ठित *द ओप्यूलेंट होटल बाय फर्न्स एन पेटल्स में संपन्न हुआ, जहां उन्हें यह गौरव मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया सिंघा ने प्रदान किया। अब भानवी, जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व आगामी मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 प्रतियोगिता में करेंगी, जो कुछ ही हफ्तों में आयोजित की जाएगी।
View this post on Instagram
शिक्षा और व्यक्तिगत पृष्ठभूमि
भानवी भारद्वाज एक 23 वर्षीय मॉडल और अभिनेत्री हैं। उन्होंने कंप्यूटर साइंस में बी.टेक की डिग्री प्राप्त की है और वर्तमान में मुंबई विश्वविद्यालय से अपने एलएलबी (कानून) की पढ़ाई के अंतिम वर्ष में हैं। वे राष्ट्रीय स्तर की कराटे खिलाड़ी भी हैं और साथ ही नृत्य, गायन और अभिनय में विशेष रुचि रखती हैं।
भानवी का मानना है कि देश के सबसे अंतिम छोर पर रहने वाले लोगों की आवाज़ भी देश के विकास में शामिल होनी चाहिए। भानवी हिंदी, अंग्रेज़ी, पंजाबी, पहाड़ी, डोगरी और उर्दू जैसी भाषाओं में दक्ष हैं।
राष्ट्रीय मंच की ओर कदम
भानवी जल्द ही मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। इस प्रतियोगिता का आयोजन देश की प्रमुख सौंदर्य प्रतियोगिता संस्था ग्लैमेनैंड एंटरटेनमेंट प्रा. लि. (Glamanand Group) द्वारा किया जाएगा। ग्लैमेनैंड की स्थापना 2013 में निखिल आनंद द्वारा की गई थी और आज यह संस्था भारत की अग्रणी पेजेंट ऑर्गनाइजेशनों में से एक मानी जाती है।
मिस यूनिवर्स 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व
मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 के समापन पर, मौजूदा विजेता रिया सिंघा (गुजरात) अपनी उत्तराधिकारी को ताज पहनाएंगी। वहीं चुनी गई विजेता भारत का प्रतिनिधित्व मिस यूनिवर्स 2025 में करेंगी, जो इस वर्ष नवंबर में थाईलैंड में आयोजित होने वाली है।
What's Your Reaction?






