🕒 04 July 2026, Saturday
मनोरंजन

भाभीजी घर पर है (BhabiJi Ghar Par Hai) के फेम मलखान की हुई मौत, Cricket खेलते हुए लगी चोट अस्पताल पहुंचने से पहले निकली जान

द्वारा Bhupendra Singh Sonwal 📅 15 Jul 2023 👁️ 66 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
भाभीजी घर पर है (BhabiJi Ghar Par Hai) के फेम मलखान की हुई मौत, Cricket खेलते हुए लगी चोट अस्पताल पहुंचने से पहले निकली जान

टीवी इंडस्ट्री से एक बुरी खबर निकल के सामने आई है लोकप्रिय टीवी सीरियल "भाभीजी घर पर है" में मलखान का कैरेक्टर करने वाले दीपेश भान (Deepesh Bhan) को क्रिकेट खेलते समय चोट लग गई इसके तुरंत बाद ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया इस बात की खबर असिस्टेंट डायरेक्टर अभिनीत ने दी है टीवी जगत के कई एक्टर्स ने उनकी मौत पर शोक व्यक्त किया है।

'भाभीजी घर पर है' टीवी शो में मलखान का किरदार निभाने वाले दीपेश भान जोकि घर-घर में लोकप्रिय हो गए थे उनकी कोमेडियां लोगों को खूब अच्छी लगती थी दीपेश भान (Deepesh Bhan) शुक्रवार को क्रिकेट खेलते समय अचानक गिर गए और उनके चोट लग गई जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया इस खबर से उनके फैंस काफी सदमे में है उन्हें इस बात का यकीन ही नहीं हो रहा कि उनका पसंदीदा एक्टर दीपेश भान अब इस दुनिया में नहीं रहे।

https://www.instagram.com/p/CgV_FmqI_N6/?igshid=YmMyMTA2M2Y=
Kavita Kaushik's Instagram Post

दीपेश के निधन पर कविता कौशिक ने भी शोक व्यक्त करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है की "महज 41 साल की उम्र में दीपेश भान के निधन की खबर से सदमे में हूं. एफ.आई.आर (टीवी सीरियल) में वो काफी अहम किरादार में थे। वो एक फिट आदमी था जो कभी भी शराब नहीं पीता, धूम्रपान नहीं करता था। उसने अपने स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के लिए कुछ भी नहीं किया। वो अपने पीछे पत्नी और एक साल के बच्चे और माता-पिता और हम सबको छोड़ चला गया. मुझे अब विश्वास हो गया है की भगवान अच्छे लोगों को जल्दी बुलाते हैं ..बहुत दिल टूट गया .. यह एक काला दिन है"।

दिपेश भान ने कई टीवी शो में किया था काम

दीपेश भान कॉमेडी क्लब, भूतवाला, एफआईआर, कॉमेडी का किंग कौन, सुन यार चिल मार जैसे कई शो में नजर आ चुके हैं। इनके अलावा 2007 में आई ‘फालतू उटपटांग चटपटी कहानी’ फिल्म में भी दीपेश दिखे थे। उनके जीवन की बात करें तो वर्ष 2019 में उनकी शादी हो गई थी। 1 साल पहले 14 जनवरी 2021 को दीपेश बाप बने।

अगली ख़बर » रोहित शर्मा ने शुभमन गिल को 99% बताया फिट पाकिस्तान मैच के ...
Author
संपादक (Editor)

Bhupendra Singh Sonwal

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल एक प्रखर डिजिटल पत्रकार और भारतीय समाचार मीडिया कंपनी 'मिशन की आवाज' के संस्थापक हैं। वे मुख्य रूप से राजस्थान और देश के अन्य हिस्सों से सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, और नीतिगत मामलों पर तीखी और निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। आंकड़ों की तह तक जाना और जमीनी सच को बेबाकी से पेश करना उनकी विशेषता है। तथ्य-आधारित और स्वतंत्र पत्रकारिता के जरिए वे समाज के हर वर्ग तक सही सूचना पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें