करौली - सूरोंठ के खीप का पुरा में 10 से 15 घरों में लगी आग, 40 से अधिक मवेशी जिंदा जली

Karauli News : करौली जिले की सूरोठ तहसील की ग्राम पंचायत खीप का पुरा के गांव सांवरे का पुरा में अचानक आग लगने से पूरा गांव जल उठा ।

Apr 24, 2025 - 21:30
Apr 24, 2025 - 21:45
 0
करौली - सूरोंठ के खीप का पुरा में 10 से 15 घरों में लगी आग, 40 से अधिक मवेशी जिंदा जली
Photo: पीड़ित परिवार

करौली : करौली जिले की सूरोठ तहसील की ग्राम पंचायत खीप का पुरा के गांव सांवरे का पुरा में गुरुवार को दोपहर 12 बजे अचानक आग लगने से पूरा गांव जल उठा । लगभग 10 से 15 पाटोर पोश, छप्पर पोश व अन्य मकान आग की चपेट में आ गये । आग लगने से कई 40 से अधिक मवेशियों / भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई । मकानों / छप्पर पोश में रखे अनाज, नगदी, चारा, कपड़ा सब कुछ जलकर राख हो गया । 

( फोटो - आग को बुझाते ग्रामीण )

4 से 5 सिलेंडर फटे - सूचना है कि सांवरे के पुरा गांव में 4 से 5 सिलेंडरों में आग लगी, जिससे आग पर काबू नहीं हो पाया और आग पूरे गांव में फैल गई । 

सूचना पर हिंडौन सिटी नगर परिषद, करौली एवं बयाना की दमकल भी पहुंची, दमकल के द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया । आग से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है । हिंडौन एसडीएम हेमराज गुर्जर ने तहसीलदार एवं पटवारी, पुलिस को मौके पर पहुंचने के दिए निर्देश दिए थे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Jitendra Meena Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ). Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in