Sawai Madhopur : आरपीएफ जवान (ओम प्रकाश मीणा ) का महिला यात्री को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल, निलंबित

Viral Video Slapping Female - सवाईमाधोपुर में आरपीएफ के एक जवान द्वारा एक महिला यात्री को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है ।टिकट वापस लेने के लिए एक बुजुर्ग महिला आरपीएफ जवान के पैरों से लिपट गई, इससे गुस्साए आरपीएफ जवान ने गाली गलौज करते हुए बुजुर्ग महिला के चांटा मार दिया।

Jan 16, 2025 - 20:32
Jan 16, 2025 - 20:35
 0
Sawai Madhopur : आरपीएफ जवान (ओम प्रकाश मीणा ) का महिला यात्री को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल, निलंबित

सवाई माधोपुर ( राजस्थान ) । सवाईमाधोपुर में आरपीएफ के एक जवान द्वारा एक महिला यात्री को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है । यात्रियों ने अपनी शिकायत में बताया कि मंगलवार को जोधपुर-इंदौर इंटरसिटी रणथंभौर एक्सप्रेस (12466) की चेन पुलिंग होने पर आरपीएफ का एक जवान कोच में चढ़ा था। कोच में आरपीएफ जवान यात्रियों का टिकट जप्त कर लिया। इसके बाद एक बुजुर्ग यात्री और महिला हाथ जोड़ते हुए आरपीएफ जवान से टिकट वापस देने की मांग करने लगे ।

वीडियो देखे:- 

इस दौरान ट्रेन में चलने के लिए हॉर्न बजा दिया। इस पर आरपीएफ जवान कोच से उतरने लगा। लेकिन टिकट वापस लेने के लिए एक बुजुर्ग महिला आरपीएफ जवान के पैरों से लिपट गई, इससे गुस्साए आरपीएफ जवान ने गाली गलौज करते हुए बुजुर्ग महिला के चांटा मार दिया। इसके बाद आरपीएफ जवान ट्रेन से उतर गया। 

शिकायत पर कोटा अधिकारियों ने जवान को निलंबित कर दिया है । आर पी एफ जवान का नाम ओम प्रकाश मीणा बताया जा रहा है। ओमप्रकाश के चांटा मारने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Jitendra Meena Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ). Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in