दिल्ली में बुलडोजर एक्शन पर भड़कीं मायावती, किसी के घर तोड़ना उचित नहीं

Mayawati News BSP : बसपा सुप्रीमो मायावती ने दिल्ली सरकार के बुलडोजर एक्शन पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, सोशल मीडिया साइट एक्स पर मायावती ने कहा है कि बिना पुनर्वास की व्यवस्था किए किसी के घर को तोड़ना उचित नहीं है।

Jun 6, 2025 - 18:33
Jun 6, 2025 - 18:35
 0
दिल्ली में बुलडोजर एक्शन पर भड़कीं मायावती, किसी के घर तोड़ना उचित नहीं
Photo : Mayawati BSP Leader

Mayawati News : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जारी बुलडोजर एक्शन पर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Mayawati) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है । सोशल मीडिया साइट एक्स पर मायावती ने कहा है कि बिना पुनर्वास की व्यवस्था किए किसी के घर को तोड़ना उचित नहीं है,

मायावती ने लिखा कि ‘दिल्ली में सरकार द्वारा वर्षों से रह रहे गरीबों व मजदूरों के घरों को बिना पुर्नवास की व्यवस्था किए, तोड़ा जाना उचित नहीं, सरकार पहले इनके लिए पुर्नवास व वहां सभी जरूरी सुविधायें देने का प्रबन्ध करके, तब उन्हें हटाएं, तभी इन गरीब मजदूरों के साथ न्याय होगा. यही सभी की मांग है’

भ्रम फैलाने पर होगी सख्त कार्यवाही - 

इधर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 4 जून को स्पष्ट किया कि पक्का मकान देने के बाद ही झुग्गी तोड़ी जाएगी। इसके बाद भी कुछ लोग झुग्गी तोड़ने को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। ऐसे लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आवश्यक है।

1 जून को झुग्गियों पर चलाया गया बुलडोजर - 

बता दें कि बीते 1 जून को दिल्ली के जंगपुरा स्थित मद्रासी कैंप में 300 से ज्यादा झुग्गियों पर बुलडोजर चलाया गया था, रविवार को यह ध्वस्तीकरण स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के द्वारा किया गया, प्रशासन के मुताबिक यह पूरा इलाका अवैध तरीके से कब्जा किया गया था और कार्रवाई से पहले नोटिस दिया गया था ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Jitendra Meena Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ). Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in