मराठी अभिनेत्री Urmila Kanetkar की कार ने मुंबई में दो मजदूरों को रौंदा, 1 की मौत दूसरे की हालत नाजुक

Urmila Kanetkar: मराठी अभिनेत्री ‘उर्मिला कानेटकर’ की कार ने मुंबई के पोइसर मेट्रो स्टेशन के नीचे काम कर रहे दो मजदूरों को कुचल डाला। जिसमें 1 मजदूर की मौके पर मौत हो गई है, वहीं दूसरे का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Dec 29, 2024 - 02:33
Dec 29, 2024 - 02:34
 0
मराठी अभिनेत्री Urmila Kanetkar की कार ने मुंबई में दो मजदूरों को रौंदा, 1 की मौत दूसरे की हालत नाजुक
News: मराठी अभिनेत्री Urmila Kanetkar की कार ने मुंबई में दो मजदूरों को रौंदा

Urmila Kanetkar Kothare: मुंबई से एक दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मराठी अभिनेत्री ‘उर्मिला कानेटकर’ की कार ने मुंबई के पोइसर मेट्रो स्टेशन के नीचे काम कर रहे दो मजदूरों को कुचल डाला। जिसमें 1 मजदूर की मौके पर मौत हो गई है, वहीं दूसरे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत फ़िलहाल नाजुक बनी हुई है। हादसे में कार का ड्राइवर और एक्ट्रेस भी घायल हो गए हैं। 

जानकारी के मुताबिक बीती रात अभिनेत्री उर्मिला अपनी शूटिंग खत्म कर अपनी कार से घर जा रही थी। तेज रफ्तार के कारण ड्राइवर ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद यह हादसा हो गया। मुंबई की समतानगर पुलिस ने कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Jitendra Meena Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ). Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in