लंच ब्रेक तक भारत का दबदबा जारी, शुभमन गिल शतक के करीब
भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन लंच तक भारत का स्कोर 427/4, शुभमन गिल शतक के करीब। जानिए पहले सत्र का पूरा हाल।
India vs West Indies 2nd Test 2025 : भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का पहला सेशन खत्म हो चुका है। लंच ब्रेक तक टीम इंडिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 427 रन बना लिए हैं। क्रीज पर फिलहाल कप्तान शुभमन गिल 75 रन और ध्रुव जुरेल 7 रन बनाकर नाबाद हैं।
पहले सत्र में भारत को दो झटके लगे। पहले यशस्वी जायसवाल 175 रन की शानदार पारी खेलकर रन आउट हुए, वहीं नितीश कुमार रेड्डी 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वेस्टइंडीज के लिए स्पिनर जोमेल वारिकन ने अब तक सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए हैं।
कप्तान शुभमन गिल ( shubhman Gill ) अपने शतक के बेहद करीब हैं। अगर वो शतक पूरा करते हैं तो यह उनके लिए खास होगा क्योंकि कप्तान बनने के बाद भारत में यह उनका पहला टेस्ट शतक होगा। दूसरी ओर ध्रुव जुरेल के साथ उनकी साझेदारी मजबूत होती जा रही है, जिससे भारत की स्थिति और भी मज़बूत नजर आ रही है।
What's Your Reaction?