🕒 30 June 2026, Tuesday
क्रिकेट

Women’s Asia Cup 2022: भारतीय महिला टीम ने फिर रचा इतिहास, श्रीलंका की टीम को हराकर 7वीं बार बनी एशिया कप की चैंपियन

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 64 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Women’s Asia Cup 2022: भारतीय महिला टीम ने फिर रचा इतिहास, श्रीलंका की टीम को हराकर 7वीं बार बनी एशिया कप की चैंपियन

भारत ने जीता एशिया कप

महिला एशिया कप 2022 के फाइनल में भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को आठ विकेट से हरा दिया है। टीम इंडिया लगातार सातवीं बार एशिया की चैंपियन बनी है। भारत और श्रीलंका पांच बार एशिया कप के फाइनल में भिड़ी हैं और हर बार भारत ने श्रीलंका को बुरी तरह हराया है। भारत ने सबसे ज्यादा एशिया कप सात बार यह टूर्नामेंट जीता है, जबकि श्रीलंका की टीम पांचवीं बार फाइनल में हारी है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और भारत के सामने श्रीलंका ने 66 रन का लक्ष्य रखा और टीम इंडिया ने खेलते हुए स्कोर को दो विकेट खोकर इसे हासिल कर लिया।

भारतीय महिला टीम ने आठ विकेट से जीता एशिया कप

भारत ने महिला एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को आठ विकेट से हरा दिया है। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट खोकर 65 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 8.3 ओवर में सिर्फ दो विकेट खोकर 71 रन बनाए और मैच आठ विकेट से अपने नाम किया और भारतीय टीम की विस्फोटक बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने छक्के के साथ मैच खत्म किया। उन्होंने 25 गेंदों में 51 रन की शानदार नाबाद पारी खेली। इस दौरान स्मृति मंधाना के बल्ले से छह चौके और तीन छक्के निकले। कप्तान हरमनप्रीत 14 गेंदों में 11 रन बनाकर नाबाद
पारी खेली| श्रीलंका टीम में कविशा दिलहारी और रणवीरा ने एक-एक विकेट लिया।

गेंदबाजी में भारत के लिए रेणुका सिंह ने 3 विकेट लिए थे, जबकि राजेश्वरी गायकवाड़ और स्नेह राणा को दो-दो विकेट मिले थे। वहीं, श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा 18 रन रणवीरा ने बनाए। उनके अलावा सिर्फ राणासिंघे ही दहाई का आंकड़ा छू पाईं, जिन्होंने खेलते हुए केवल 13 रन बनाए।

भारत ने 8 में से 7 बार किया एशिया कप पर कब्जा

अब तक आठ बार महिला एशिया कप का आयोजन हुआ है और भारतीय टीम हर बार फाइनल में पहुंची है। सात बार भारतीय टीम ने अपना कब्जा जमाया है और उसे शानदार जीत मिली है, जबकि 2018 में बांग्लादेश ने फाइनल में भारत को हराकर एशिया कप को जीता था।

« पिछली ख़बर बाबर आजम ने बल्ले से मचाया कोहराम, विराट कोहली और रोहित शर्म... अगली ख़बर » SL vs NAM T-20 World Cup - वर्ल्ड कप के पहले मैच में श्रीलंक...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें