नोएडा में दो पत्रकार गिरफ्तार: यौन शोषण के आरोप में फंसाने की धमकी देकर 65 करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप

नोएडा पुलिस ने भारत 24 की एंकर शाजिया निसार और अमर उजाला डिजिटल के एंकर आदर्श झा को 65 करोड़ की ब्लैकमेलिंग और यौन शोषण के झूठे आरोप लगाने की धमकी के मामले में गिरफ्तार किया है। जानें पूरी खबर।

Jun 10, 2025 - 10:34
 0
नोएडा में दो पत्रकार गिरफ्तार: यौन शोषण के आरोप में फंसाने की धमकी देकर 65 करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप
Photo : Shazia Nisar & Adarsh Jha

Noida Journalists Arrested : नोएडा में पत्रकारिता से जुड़े एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। नोएडा पुलिस ने "भारत 24" न्यूज चैनल की एंकर शाजिया निसार और "अमर उजाला डिजिटल" के एंकर आदर्श झा को 65 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और यौन शोषण के झूठे आरोप में फंसाने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 

घर से मिले 34.50 लाख रुपये नकद - 

जांच के दौरान शाजिया निसार के घर से 34.50 लाख रुपये कैश बरामद किया गया, जिससे मामले की गंभीरता और पुष्टि होती है। पुलिस का कहना है कि इस रकम का सीधा संबंध ब्लैकमेलिंग से है।

"भारत 24" प्रबंधन ने दर्ज कराई FIR-

यह मामला तब सामने आया जब "भारत 24" न्यूज चैनल के प्रबंधन की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई। चैनल के चेयरमैन जगदीश चंद्रा ने बताया कि शाजिया और आदर्श मिलकर चैनल के वरिष्ठ अधिकारियों को बदनाम करने और यौन उत्पीड़न के आरोप में फंसाने की धमकी देकर मोटी रकम की मांग कर रहे थे।

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए गए हैं। इसके बाद दोनों पत्रकारों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस पूरे प्रकरण में और भी लोगों की संलिप्तता हो सकती है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है। 

मामले की मुख्य बातें: 

  •  दो पत्रकारों की गिरफ्तारी: शाजिया निसार (भारत 24) और आदर्श झा (अमर उजाला डिजिटल)
  • आरोप: यौन शोषण के झूठे आरोप में फंसाने की धमकी देकर 65 करोड़ की मांग
  • पुलिस बरामदगी: शाजिया निसार के घर से 34.50 लाख नकद
  • शिकायतकर्ता: भारत 24 प्रबंधन, अध्यक्ष जगदीश चंद्रा
  • मामले की जांच जारी, अन्य लोगों की भूमिका से पर्दा उठने की संभावना

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Jitendra Meena Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ). Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in