गूगल क्लाउड डाउन: स्पॉटिफाई, डिस्कॉर्ड, ओपनएआई समेत कई सेवाएं 3 घंटे तक रही बंद

12 जून 2025 को, गूगल क्लाउड की तकनीकी गड़बड़ी के कारण दुनिया भर में प्रमुख ऑनलाइन सेवाएं जैसे Spotify, Discord, Snapchat और OpenAI तीन घंटे तक प्रभावित रहीं। गूगल वर्कस्पेस की सेवाएं — Gmail, Google Meet, Calendar, Drive, Chat आदि भी ठप हो गई थीं।
कारण क्या था?
गूगल की ‘मिनी इनसिडेंट रिपोर्ट’ के मुताबिक:
-
एक गलत ऑटोमेटेड कोटा अपडेट (Invalid Automated Quota Update) के कारण API अनुरोध विफल हो गए।
-
यह अपडेट ग्लोबली लागू हो गया जिससे कई प्रोडक्ट्स में 503 Errors आने लगे।
-
समाधान के लिए गूगल ने प्रभावित कोटा चेक को बायपास किया।
-
हालांकि, us-central1 रीजन में सर्विस बहाल करने में अधिक समय लगा।
टाइमलाइन (यूएस पैसिफिक समय अनुसार):
-
शुरुआत: 12 जून, सुबह 10:49
-
अधिकतर क्षेत्रों में सुधार: दोपहर 12:48
-
अंत: दोपहर 1:49
-
कुल अवधि: 3 घंटे
असर
-
14,000+ से अधिक शिकायतें सिर्फ अमेरिका से दर्ज की गईं।
-
कंपनियों और उपयोगकर्ताओं को अस्थायी डेटा एक्सेस, बैकअप देरी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा।
भविष्य में क्या सुधार करेगा Google:
-
कोटा प्रणाली को अवैध/करप्ट डेटा से सुरक्षित बनाया जाएगा।
-
मेटाडेटा के ग्लोबल प्रसार से पहले परीक्षण और सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
-
एरर हैंडलिंग सिस्टम और टेस्टिंग प्रक्रियाएं बेहतर की जाएंगी।
गूगल ने कहा – "हम इस बाधा के लिए गहराई से क्षमाप्रार्थी हैं और सभी उपयोगकर्ताओं और व्यवसायों का विश्वास जीतने के लिए बेहतर करेंगे।"
What's Your Reaction?






