समरावता प्रकरण को लेकर अजमेर संभागीय आयुक्त महेश चंद्र शर्मा का टोंक दौरा, जनसुनवाई में नहीं पहुंचे ग्रामीण

Samravata Kand : समरावता प्रकरण को लेकर अजमेर संभागीय आयुक्त महेश चंद्र शर्मा आज जनसुनवाई के लिए टोंक पहुंचे जहां समरावता गांव के ग्रामीण नहीं पहुंचे ।

Jan 18, 2025 - 02:51
 0
समरावता प्रकरण को लेकर अजमेर संभागीय आयुक्त महेश चंद्र शर्मा का टोंक दौरा, जनसुनवाई में नहीं पहुंचे ग्रामीण
फ़ोटो : अजमेर संभागीय आयुक्त डॉ महेश चंद्र शर्मा

टोंक न्यूज । समरावता प्रकरण को लेकर अजमेर संभागीय आयुक्त महेश चंद्र शर्मा आज जनसुनवाई के लिए टोंक पहुंचे जहां समरावता गांव के ग्रामीण नहीं पहुंचे । मीडिया से बातचीत में आयुक्त महेश चंद्र शर्मा ने कहा कि वह समरावता प्रकरण की जाँच के लिए आए है । समरावता मामले की जाँच जारी है कोई भी व्यक्ति प्रकरण को लेकर अपना बयान दर्ज करवा सकता है । आयुक्त ने कहा कि आज समरावता गांव से जनसुनवाई में कोई नहीं पहुंचा है, मामले में प्रशासन और पुलिस के अधिकारीयों से फीडबैक लिया गया है ।

टोंक मुख्यालय पर जनसुनवाई का कार्यक्रम रखा गया था ताकि कोई भी व्यक्ति निष्पक्ष तरिके से अपनी बात रख सके । अजमेर आयुक्त ने कहा कि मामले को लेकर अगली बार मौके पर भी जाकर भी देखेंगे, इसके बाद जाँच पूरी होने के बाद राज्य सरकार को रिपोर्ट सौंपेंगे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Jitendra Meena Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ). Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in