यजुवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का कानूनी रूप से हुआ तलाक, फैमिली कोर्ट का आया फैसला

Mar 21, 2025 - 01:22
Jun 15, 2025 - 10:45
 0
यजुवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का कानूनी रूप से हुआ तलाक, फैमिली कोर्ट का आया फैसला
Photo : Yazuvendra Chahal And Dhanshree Verma

Yazuvendra Chahal Dhanashree Verma Divorce News : इंडिया क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर यजुवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक पर कोर्ट का फैसला आ गया है, कोर्ट के फैसले के बाद दोनों शादी के करीब 4 साल बाद कानूनी रूप से अलग हो गए हैं । धनश्री और चहल के तलाक का केस बांद्रा के फैमिली कोर्ट में चल रहा था, कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यजुवेंद्र चहल को एलिमनी के तौर पर धनश्री को 4.75 करोड़ रुपए देने हैं, इसमें से 2.37 करोड़ रुपए वह पहले ही दे चुके हैं ।

क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल ने ब्लैक कलर की टीशर्ट पहनकर कोर्ट में पहुंचे थे. उनकी टीशर्ट पर लिखा था- ‘be your own sugar daddy. इसका मतलब होता है- खुद के लिए आर्थिक रूप से सक्षम बनें और अपनी जरूरतें खुद पूरी करें, बिना किसी और पर निर्भर हुए ’ युजवेंद्र की टीशर्ट पर लिखे ये शब्द देखकर अब हर कोई अंदाजा लगाकर कह रहा है कि इसके जरिए उन्होंने धनश्री पर तंज कसा है ।

लॉकडाउन में शुरू हुई लव स्टोरी - 

क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल और धनश्री की लव स्टोरी लॉकडाउन में शुरू हुई थी, जब सब लोग घर में ही थे । उस समय खाली समय में क्रिकेटर ने धनश्री की ऑनलाइन डांस क्लास ज्वाइन करने का फैसला लिया था । यहां से ही इन दोनों की बातचीत शुरू हुई थी ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Jitendra Meena Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ). Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in