डोनाल्ड ट्रंप की कुल संपत्ति और कमाई के स्रोतों का खुलासा – जानिए कितने अमीर हैं अमेरिकी राष्ट्रपति ?

ट्रंप आज भी अमेरिका के सबसे अमीर राजनीतिज्ञों में से एक हैं। डोनाल्ड ट्रंप की कुल संपत्ति $2.6 बिलियन (लगभग ₹21,600 करोड़) के करीब आंकी गई है। हालांकि अलग-अलग स्रोत इस आंकड़े में थोड़ा-बहुत फर्क दिखाते हैं

Jun 14, 2025 - 10:25
Jun 14, 2025 - 10:26
 0
डोनाल्ड ट्रंप की कुल संपत्ति और कमाई के स्रोतों का खुलासा – जानिए कितने अमीर हैं अमेरिकी राष्ट्रपति ?
Photo : Donald Trump ( The white House )

Donald Trump Income - पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हमेशा से ही अपनी दौलत और बिजनेस साम्राज्य को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। लेकिन हाल ही में ट्रंप ने पहली बार अपने वित्तीय विवरणों का खुलासा किया है, जिससे यह साफ़ हो गया है कि उनकी कमाई किन-किन स्रोतों से होती है और वे कितने अमीर हैं। यह खुलासा उनके राष्ट्रपति बनने के बाद की कमाई पर भी रोशनी डालता है।

डोनाल्ड ट्रंप की कुल संपत्ति कितनी है?

डोनाल्ड ट्रंप की कुल संपत्ति $2.6 बिलियन (लगभग ₹21,600 करोड़) के करीब आंकी गई है। हालांकि अलग-अलग स्रोत इस आंकड़े में थोड़ा-बहुत फर्क दिखाते हैं, लेकिन यह तय है कि ट्रंप आज भी अमेरिका के सबसे अमीर राजनीतिज्ञों में से एक हैं।

 ट्रंप की कमाई के प्रमुख स्रोत -

डोनाल्ड ट्रंप की कमाई सिर्फ राजनीति से नहीं होती, बल्कि उनके पास कई बिजनेस व निवेश स्रोत हैं। आइए जानते हैं उनके प्रमुख कमाई के स्त्रोत:

1.रियल एस्टेट 

ट्रंप का सबसे बड़ा बिजनेस रियल एस्टेट से जुड़ा हुआ है। न्यूयॉर्क, शिकागो, मियामी और अन्य प्रमुख शहरों में उनके पास लग्जरी प्रॉपर्टीज़ हैं।

2.Trump Tower, न्यूयॉर्क

Trump National Golf Clubs, अमेरिका और विदेशों में कई स्थानों पर ऑफिस और रिटेल स्पेस से किराये की मोटी कमाई

 गोल्फ क्लब्स और रिसॉर्ट्स

डोनाल्ड ट्रंप के पास अमेरिका, स्कॉटलैंड, आयरलैंड सहित कई देशों में लग्जरी गोल्फ क्लब्स हैं। ट्रंप ने इनसे सालाना $300 मिलियन तक की कमाई की है।

3.ब्रांडिंग और लाइसेंसिंग

ट्रंप नाम एक ब्रांड है। उन्होंने अपने नाम को होटल, रेसिडेंशियल प्रोजेक्ट्स, और प्रोडक्ट्स के लिए लाइसेंस के रूप में इस्तेमाल किया। Trump" ब्रांड से जुड़े प्रोजेक्ट्स से उन्हें करोड़ों डॉलर की रॉयल्टी मिलती है।

4.मीडिया और किताबें

ट्रंप ने टीवी शो The Apprentice से भी भारी कमाई की है। साथ ही उन्होंने कई बेस्टसेलर किताबें लिखी हैं जैसे The Art of the Deal

5.स्पीकिंग एंगेजमेंट्स और सोशल मीडिया

ट्रंप ने पेड स्पीच और इवेंट्स से भी कमाई की। उनकी सोशल मीडिया कंपनी Trump Media & Technology Group भी चर्चा में है।

राष्ट्रपति बनने के बाद कमाई में कितना बदलाव आया?

राष्ट्रपति बनने के दौरान ट्रंप ने यह दावा किया था कि उन्होंने अपनी कंपनियों से दूरी बना ली है, लेकिन वित्तीय दस्तावेजों से पता चलता है कि उन्होंने कई व्यवसायों से जुड़े रहकर करोड़ों की कमाई की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Jitendra Meena Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ). Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in