🕒 06 July 2026, Monday
राजस्थान

भरतपुर: वैर चेयरमैन का जन्म दिवस समारोह हुआ आयोजित

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 106 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
भरतपुर: वैर चेयरमैन का जन्म दिवस समारोह हुआ आयोजित

विशेष कार्यक्रमों के साथ बधाई देने वालों ने लंबी उम्र एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की

वैर, भरतपुर: नगर पालिका वैर चेयरमैन विष्णु महावर के जन्म दिवस पर कस्बा वैर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।जिसमे जन प्रतिनिधियों सहित नगर पालिका कार्मिकों ने भाग लिया। और बधाइयां दी साथ ही उनकी लंबी उम्र अच्छी तरक्की के साथ अच्छा स्वास्थ्य रहने की प्रकृति से कामना की गुरुवार को कस्बे के प्रथम नागरिक एवं नगर पालिका चेयरमैन विष्णु महावर का जन्म दिवस मनाया गया। इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन विष्णु महावर ने कस्बे में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरण कर जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

बधाई देने वालों ने पुष्पमाला,साफा,गिफ्ट एवं तस्वीरें,मेंमेंटो,गुलदस्ते, कपड़े,शॉल कई प्रकार के गिफ्ट आइटम देकर नगर पालिका चेयरमैन विष्णु महावर को सम्मानित किया गया एवं इसके साथ ही रात्रि भोज के कार्यक्रम में सभी जाति धर्म के लोग सम्मिलित हुए और हर्षोल्लास से धूमधाम के साथ जन्म दिवस मनाया गया।

भुसावर स्थित गौ शाला में गायों को पशुचारा व मीठा खिलाया।नगर पालिका में जन प्रतिनिधियों व कार्मिकों के साथ जन्म दिवस मनाया।पौधारोपण कर उसकी देखभाल करने की जिम्मेदारी ली।इस अवसर पर पार्षद मुकेश कुमार सैनी, पूर्व चेयरमैन मुकेश कुमार सैनी, पूर्व सरपंच दरबारी, तेज सिंह पार्षद, सुलेमान खान,वीकेश वाल्मीक, धीरेन्द्र परता, डॉ सतीश चंद सैनी, नरेन्द्र गौर सहित कई पत्रकार बंधु एवं वैर उपखंड क्षेत्र से ग्राम पंचायत सरपंच,पंच नगरपालिका क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

« पिछली ख़बर कानूनी जागरूकता व पहुंच अभियान को सफल बनाने हेतु शासकीय उत्क... अगली ख़बर » राजकीय स्कूल में आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें