🕒 06 July 2026, Monday
राजस्थान

राजकीय स्कूल में आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 72 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
राजकीय स्कूल में आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित

150 विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को पिलाया रोग प्रतिरोधक काढा

सूरौठ, करौली: राज्य सरकार के आयुर्वेद आपके द्वार अभियान के तहत कस्बा सूरौठ के उदासी का बाग स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल नंबर 1 में चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर के दौरान आयुर्वेद चिकित्सा टीम ने करीब डेढ़ सौ विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को रोग प्रतिरोधक काढ़ा पिलाया। इसके अलावा काफी लोगों को आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों से निर्मित दवाइयां वितरित की गई। सूरौठ के आयुर्वेद चिकित्सा प्रभारी डॉ बने सिंह गुर्जर ने बताया कि आमजन को मौसमी बीमारियों से बचाने के लिए आयुर्वेद विभाग की ओर से आयुर्वेद आपके द्वार अभियान चलाया जा रहा है।

राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल नंबर 1 परिसर में आयोजित चिकित्सा शिविर में आयुर्वेद विभाग के पूर्व अतिरिक्त निदेशक डॉ घनश्याम व्यास, चिकित्सा प्रभारी बने सिंह गुर्जर, कंपाउंडर चंद्रशेखर शर्मा, बृजेश गुर्जर, परिचारिका चंद्रवती देवी आदि आयुर्वेद कर्मियों ने सेवाएं दी तथा स्कूली बच्चों व ग्रामीणों को आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों से निर्मित रोग प्रतिरोधक काढ़ा पिलाया।इस दौरान लोगों को आयुर्वेदिक दवाइयां वितरित की गई। इस अवसर पर पूर्व अतिरिक्त निदेशक डॉ व्यास ने बताया कि मौसमी बीमारियों की रोकथाम में आयुर्वेदिक काढ़ा रामबाण होता है।

« पिछली ख़बर भरतपुर: वैर चेयरमैन का जन्म दिवस समारोह हुआ आयोजित... अगली ख़बर » तहसीलदार एवं पुलिस ने रुकवाया सरकारी भूमि से अतिक्रमण, दो जन...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें