🕒 01 July 2026, Wednesday
कविता

कविता - गरीबी अमीरी की खाई

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 231 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
कविता - गरीबी अमीरी की खाई

आपके शौक पूरे नहीं होते
हमारी जरूरत पूरी नहीं होती साहब।
आपको पैसा सोने नहीं देता
हमें भूख सोने नहीं देती साहब।।

आपके नसीब में जीना है
हम मरने से पहले सौ बार मरते साहब।
आपके लिए खुशनुमा मौसम
हम सर्द हवाओं से लड़ते हैं साहब।।

आप ऊंचे सपने देखते
हम भूखे चेहरे साहब ।
आप हजारों पार कर जाते
हमारे राशन पर पहरे हैं साहब।।

आपकी ऊंची ऊंची इमारत
हमारी झोपड़पट्टी है साहब ।
आप मिलते अट्टालिकाओं के ऊपर
हम फ्लाईओवर के नीचे साहब।।

आपकी औकात अमीर है
हमारा दिल अमीर है साहब ।
आपकी हैसियत औकात से
हमारी जात से है साहब ।।

आपको हकीम बहुत है बाजार में
हम मरहम से काम चलाते साहब ।
आप दौलत से सांस खरीदते
हम गुब्बारों में बेचते हैं साहब ।।

आप मयखानों में मदिरा पीते ।
हम प्यास पीते हैं साहब ।।
आप शौक में फटी पेंट
हम तंगहाल में पहनते हैं साहब।।

आप मीडिया में रोजाना
हम चुनाव में दिखते हैं साहब ।
आप मंदिर मस्जिद के अंदर
हम चौखट पर मिलते हैं साहब।।

आप वॉक में साइकिल चलाते
हम रोटी के जुगाड़ में साहब ।
आप रोटी पचाने पसीना बहाते
हम रोटी कमाने साहब ।।

आप मेहमान को शौफा पर
हम पलकों पर बिठाते साहब ।
आप अपना जमीर बेचते
हम दुआ देते हैं साहब ।।

आपने बड़े-बड़े शिक्षालय बना लिए
हम शिक्षा के लिए तरस रहे साहब।
आपको पकी पकाई खीर मिली
हमने खिचड़ी पकाई है साहब ।।

आप खिड़कियों से झांकते
हम फटे कपड़ों में से साहब ।
अब शिक्षा रूपी शेरनी का दूध पीकर
ऊंची उड़ान भरने लगे हैं साहब।।

गरीबी अमीरी की खाई मिटेगी
मिलेगी जब शांति साहब ।
आपकी कविता कामिनी
हमारी कविता क्रांति है साहब।।

« पिछली ख़बर एक और कविता आशाराम मीना जी की "शब्द कहे जीवन का सार"... अगली ख़बर » मेरी इस सफेद वर्दी पर दाग बहुत है, चिकित्साकर्मियों को समर्प...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें