🕒 04 July 2026, Saturday
राजस्थान

कपड़ा व्यापारी के घर हुई चोरी की वारदात का खुलासा करने की मांग को लेकर सूरौठ में सर्व समाज की बैठक आयोजित

द्वारा Abhishek Sonwal 📅 30 Jul 2023 👁️ 88 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
कपड़ा व्यापारी के घर हुई चोरी की वारदात का खुलासा करने की मांग को लेकर सूरौठ में सर्व समाज की बैठक आयोजित

करौली: कस्बा सूरौठ में पटेल धर्मशाला के पास कपड़ा व्यापारी विष्णु गुप्ता के घर दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात का खुलासा करवाने की मांग को लेकर शनिवार को सर्व समाज के लोगों की बैठक यहां मुख्य चौराहे पर स्थित अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक में लोगों ने चोरी की वारदात पर रोष जताया। बैठक में पहुंचे सूरौठ थाना प्रभारी कैलाश चंद बैरवा से कपड़ा व्यापारी के घर हुई करीब 46 लाख के सोने चांदी के जेवरातों एवं साढ़े पंद्रह लाख रुपए की नकदी की चोरी का अविलंब पर्दाफाश करवाने की मांग की।

थाना प्रभारी बैरवा ने लोगों को भरोसा दिलाया कि पुलिस चोरी की वारदात का पर्दाफाश करने का भरसक प्रयास कर रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा। शनिवार को काफी संख्या में सर्व समाज के लोग मुख्य चौराहे पर स्थित अग्रवाल धर्मशाला में एकत्रित हुए तथा कपड़ा व्यापारी के घर दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात का अभी तक खुलासा नहीं होने पर रोष जताया। सर्व समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर चोरी की वारदात का पर्दाफाश करवाने की मांग की। कुछ समय बाद सूरौठ थाना प्रभारी कैलाश चंद बैरवा भी बैठक में पहुंचे। लोगों ने थाना प्रभारी बैरवा से चोरी की वारदात का पता लगाने की मांग की। थाना प्रभारी ने लोगों को आश्वस्त किया कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की वारदात का खुलासा किया जाएगा। बैठक में काफी संख्या में सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे।

« पिछली ख़बर भुकरावली में हनुमान मंदिर परिसर में भंडारा आयोजित, हजारों श्... अगली ख़बर » "नही सहेगा राजस्थान" अभियान के तहत बीजेपी नेता अमर सिंह खरैर...
Author
संपादक (Editor)

Abhishek Sonwal

Abhishek Sonwal Is A Journalist At Mission Ki Awaaz.

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें