🕒 04 July 2026, Saturday
राजस्थान

भुकरावली में हनुमान मंदिर परिसर में भंडारा आयोजित, हजारों श्रद्धालुओं ने जीमी प्रसादी

द्वारा Abhishek Sonwal 📅 30 Jul 2023 👁️ 80 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
भुकरावली में हनुमान मंदिर परिसर में भंडारा आयोजित, हजारों श्रद्धालुओं ने जीमी प्रसादी

करौली: सूरौठ के गांव भुकरावली में पहरिया वाले हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित किए गए शिव जलाभिषेक कार्यक्रम के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों लोगों ने पंगत प्रसादी जीमी। इस अवसर पर मंदिर परिसर में कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

संत मनोज दास बाबा ने बताया की 51 भक्तों ने डाक काविड के द्वारा सोरोजी से गंगा जल लाकर पहरिया वाले मंदिर में शिव भगवान का जलाभिषेक करवाया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के जयकारे लगाएं। बाबा मनोज दास महाराज ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से गाँव मे सद्भावना ओर भाईचारा बढ़ता है। इस दौरान भजन संगीत का आयोजन भी किया गया। भंडारे का शुभारंभ मंदिर में भोग लगाकर किया गया। इसके पश्चात देर शाम तक श्रद्धालुओं ने प्रसादी जीमी।

« पिछली ख़बर हिंडौन उपखंड के गांव करसोली में हुआ भगत परिवार की ओर से जाटव... अगली ख़बर » कपड़ा व्यापारी के घर हुई चोरी की वारदात का खुलासा करने की मा...
Author
संपादक (Editor)

Abhishek Sonwal

Abhishek Sonwal Is A Journalist At Mission Ki Awaaz.

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें