🕒 05 July 2026, Sunday
राजस्थान

भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) द्वारा जोधपुर में आयोजित चौथे सामाजिक न्याय सम्मेलन की तैयारी बैठक

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 69 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) द्वारा जोधपुर में आयोजित चौथे सामाजिक न्याय सम्मेलन की तैयारी बैठक

जोधपुर में रावण का चबूतरा मैदान पर भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) राजस्थान द्वारा चौथे सामाजिक न्याय सम्मेलन सम्मेलन की तैयारियों के लिए विधानसभा स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश के प्रभारी सतपाल चौधरी ने कहा कि राजस्थान में दलित आदिवासियों पर अत्याचार निरंतर हो रहे हैं और गहलोत सरकार मूकदर्शक बनी हुई है । राजस्थान में होने वाले दलितों और आदिवासियों के अत्याचारों पर कोई कार्यवाही नहीं होने पर आजाद समाज पार्टी ने जिला स्तर पर सामाजिक न्याय सम्मेलन आयोजित किये है।

प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर राम लखन ने कहा कि आजाद समाज पार्टी प्रत्येक संभाग पर सामाजिक न्याय सम्मेलन आयोजित कर रही है। और आखिरी में जयपुर में महासम्मेलन आयोजित किया जायेगा।प्रोफेसर मीणा ने कहा कि दलितों आदिवासियों पिछड़ों गरीबों महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों पर राज्य सरकार द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं करने के कारण आम जनता में आक्रोश व्याप्त है और आने वाले चुनाव में जनता सरकार को इसका मुंहतोड़ जवाब देंगी। सम्मेलन के प्रचार प्रसार को देखते हुए जोधपुर संभाग के सभी जिलों और जोधपुर के आसपास के गांव में व्यापक प्रचार प्रसार किया गया है और लोगों में बहुत जोर का उत्साह देखा गया है।

भीम आर्मी के प्रदेश प्रभारी अनिल धेनवाल ने कहा कि राजस्थान में दलित आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार को रोकने में गहलोत सरकार नाकाम रही है। अब सबकी निगाह चंद्रशेखर आज़ाद पर है और वही दलित आदिवासियों की आखरी उम्मीद है।

आज़ाद समाज पार्टी कांशीराम के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश मोसलपुरिया ने कहा कि भीम आर्मी आजद पार्टी राज्य में सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पश्चिमी राजस्थान प्रभारी जितेंद्र हटवाल ने कहा कि इस सामाजिक न्याय सम्मेलन में लोगों के आने के रुझान को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा जिसमें 50 हजार से एक लाख लोग शामिल हो सकते हैं।

कार्यक्रम के संयोजक आनंद पाल आज़ाद ने कहा कि हमारी टीम ने रात दिन मेहनत कर गांव गांव पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आज़ाद के संदेश को पहुंचाया हैं। स्थानीय लोगों में उनका सम्मान अत्यधिक है।

बैठक में आजाद समाज पार्टी कांशीराम भीम आर्मी के प्रदेश, जिला एवम् विधानसभा स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता केपी चौधरी,मुकेश सोडा, स्वामी पूर्ण प्रकाश, सुनील भाटी सरगरा, विजेंद्र, जगदीश बारूपाल, सूरजगढ़ मनोहर लंकेश, राकेश मेघवाल, राकेश सुरपुरा, संदीप सोडा, महेश मेघवाल, चंदू डोली, दिनेश मेघवाल, मायाराम, रामपाल, कैलाश लाडला, रेखा मेवाड़ा, उर्मिला मेवाड़ा, विष्णु, महेश्वर, सुरेश नागोरी, गणेश मेघवाल, रणजीत मेघवाल, इंसाफ भाई, और लाला मेघवाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

« पिछली ख़बर 12वीं कला वर्ग बांसवाड़ा जिला टॉपर अदिति यादव का किया बहुमान।... अगली ख़बर » युवा कार्यक्रम, खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें