🕒 05 July 2026, Sunday
राजस्थान

युवा कार्यक्रम, खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र के कार्यकर्ताओं ने परिंडे लगाओ पक्षी बचाओ अभियान के तहत करई गांव में लगाए परिंडे

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 75 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
युवा कार्यक्रम, खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र के कार्यकर्ताओं ने परिंडे लगाओ पक्षी बचाओ अभियान के तहत करई गांव में लगाए परिंडे

करौली: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र करौली की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी परिंडे लगाओ पक्षी बचाओ अभियान के तहत गांव करई में स्थित धार्मिक स्थल कदंब कुंज पर परिंडे लगाए गए l युवा केंद्र के हिंडौन सिटी के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर रोबिन सिंह सोलंकी ने बताया कि यह अभियान 1 मई से 30 जून तक 2 महीने चलेगा l अभियान के तहत कई स्थानों पर सैकड़ों परिंडे लगाए गए इसी के तहत आज गांव करई में स्थित धार्मिक स्थान कदंब कुंज पर 11 परिंडे लगाए गए और दर्जनों पुराने परिंदों को साफ करके उनमें पानी भी भरा गया l इस दौरान ब्लॉक कोऑर्डिनेटर रोबिन सोलंकी ने कहा कि मनुष्य होने के नाते अन्य प्राणियों की सेवा करना हमारा कर्तव्य है l प्रकृति में पर्यावरण संतुलन के लिए जीव - जंतु , पशु - पक्षी सभी का होना आवश्यक है l पूरे विश्व में हर वर्ष ना जाने कितने हजारों - लाखों पक्षियों की मौत पानी की कमी के कारण होती है l अगर हमारे द्वारा लगाए गए परिंदों से किसी एक भी पक्षी का जीवन बचाया जा सके तो यह हमारे लिए बहुत बड़ा पुण्य कार्य होगा l इसीलिए आज पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य को भी ध्यान में रखकर आज परिंडे लगाए गए।

इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता स्वरूप लाल फुलवाड़ा , मदन मोहन भास्कर , रिंकू खेड़ी हैवत , जय सिंह पुष्पेंद्र करई , एवं नेहरू युवा केंद्र के महू इब्राहिमपुर मंडल अध्यक्ष बॉबी सोलंकी , सदस्य राहुल सोलंकी सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे।

« पिछली ख़बर भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) द्वारा जोधपुर में आयोज... अगली ख़बर » महेश नवमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें