🕒 05 July 2026, Sunday
राजस्थान

12वीं कला वर्ग बांसवाड़ा जिला टॉपर अदिति यादव का किया बहुमान।

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 46 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
12वीं कला वर्ग बांसवाड़ा जिला टॉपर अदिति यादव का किया बहुमान।

बांसवाड़ा: भीम आर्मी के पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा अदिति यादव ने 12वीं कला वर्ग में 97.40% हासिल करने पर उनके निवास स्थान बागीदौरा में उनके परिवार की उपस्तिथि में पगड़ी पहनाकर, भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की तस्वीर भेंट कर, माला पहनाकर तथा उपर्णा के साथ मुहँ मीठा करवाकर बहुमान किया गया।

इस अवसर पर योगेश पारगी ने कहा कि बेटी ने जिला टॉप कर के परिवार, समाज और गांव का नाम रोशन किया है। इससे अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी। बालिका के पिता डॉ. प्रकाश चंद्र यादव ने बताया कि यादव समाज में गांव में प्रथम बार टॉपर बनने पर पुरे परिवार व समाज में हर्ष व्याप्त है। अदिति यादव ने अपनी सफलता श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया और साथ ही कहा कि मैं प्रतिदिन 6 से 7 घंटे नियमित अध्यन करती थी मोबाइल, शादी ब्याह, सगे संबंधियों आदी से दूर रहकर यह सफलता प्राप्त हुई है। आदिति का सिविल सर्विस में जानें का सपना है।

इस अवसर पर डॉ. प्रकाश चंद्र यादव, राहुल पारगी, योगेश पारगी, राहुल भूरिया, दिनेश चरपोटा, प्रताप चरपोटा, नरेंद्र कुमार पारगी, हेमंत कटारा, लक्ष्मणलाल डामोर, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष अनिल डामोर, मोहित यादव, अरुण भूरिया, दिलीप सिंघाड़ा, भातू सिंह डामोर, दीपक डिंडोर, कांतिलाल डामोर, राजेश परमार, रोहन यादव, जितेंद्र यादव, रामचंद्र यादव, प्रांजल यादव, अंजली यादव, प्रशांत यादव, मंजुला यादव, कमला यादव आदि मौजूद रहे।

« पिछली ख़बर Karauli: जाटव का पुरा ( गुरदह ) में बन रहे अम्बेडकर भवन की द... अगली ख़बर » भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) द्वारा जोधपुर में आयोज...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें