🕒 06 July 2026, Monday
राजस्थान

तहसीलदार एवं पुलिस ने रुकवाया सरकारी भूमि से अतिक्रमण, दो जने पकड़े, ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 44 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
तहसीलदार एवं पुलिस ने रुकवाया सरकारी भूमि से अतिक्रमण, दो जने पकड़े, ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त

सूरौठ, करौली: तहसील क्षेत्र के गांव कोटवास में सरकारी भूमि पर किए जा रहे अतिक्रमण को शनिवार को तहसील प्रशासन एवं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रुकवा दिया। पुलिस ने इस मामले में दो जनों को शांतिभंग करने के आरोप में हिरासत में लिया है। इसके अलावा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के उपयोग में लिया जा रहे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है।

गांव कोटवास की सरकारी भूमि पर कुछ लोग ट्रैक्टर चलाकर अतिक्रमण कर रहे थे। सूचना मिलने पर तहसीलदार गजानंद मीणा, जगर चौकी इंचार्ज ओमी राय, सुरौठ थाने के सहायक उपनिरीक्षक राधाशरण राजस्व टीम एवं पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। तहसीलदार एवं राजस्व टीम ने सरकारी भूमि पर किए जा रहे अतिक्रमण को रुकवा दिया। इस मामले में दो जनों को शांति भंग करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। गौरतलब है कि इस संबंध में कोटवास ग्राम पंचायत के सरपंच लोकेश जाटव ने गांव की सरकारी भूमि पर किए जा रहे अतिक्रमण की शिकायत अधिकारियों से की थी।

« पिछली ख़बर राजकीय स्कूल में आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित... अगली ख़बर » थाना जबेरा में नशा मुक्ति कार्यक्रम, किया जागरूक...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें