🕒 02 July 2026, Thursday
राजस्थान

करौली: पटौंदा में रात्रि चौपाल: अतिरिक्त जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की परिवेदनाएं

द्वारा Bhupendra Singh Jatav 📅 23 May 2025 👁️ 71 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
करौली: पटौंदा में रात्रि चौपाल: अतिरिक्त जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की परिवेदनाएं

Karauli: आमजन की समस्याओं की सुनवाई व उनके त्वरित निस्तारण के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर हेमराज परिडवाल ने गुरूवार को श्रीमहावीरजी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत पटौंदा में रात्रि चौपाल के दौरान जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त एवं लम्बित प्रकरणों का 15 दिन के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। गर्मी के मौसम को देखते हुए अतिरिक्त जिला कलक्टर ने रात्री चौपाल में प्राप्त आमजन की परिवेदनाओं को गंभीरता से निस्तारण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये जिससे की पेयजल के संबंध में किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पडें। 

 जनसुनवाई में अतिरिक्त जिला कलक्टर ने परिवादियों की समस्याएं संवेदनशीलता सुनी और उनके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। जिससे आमजन को अनावश्यक रूप से किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पडे। इस दौरान जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति करवाने, नाली बनवाने, रोड की मरम्मत करवाने, अतिक्रमण हटवाने, आधार कार्ड बनवाने सहित विभिन्न विभागों कुल 35 परिवाद प्राप्त हुए। जिन पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने प्रत्येक प्रकरण की व्यक्तिगत सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्रता से नियमानुसार कार्यवाही करने एवं आमजन को लाभान्वित करवाने के निर्देश प्रदान किए।

   अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने आगामी मानसुन को देखते हुए ग्राम पंचायतों में अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर हरियालो राजस्थान को सफल बनाने की अपील की जिससे पर्यावरण स्वच्छ बन सके साथ ही अपनी पंचायतों में उचित साफ-सफाई कर सौन्दर्यीकरण सुनिश्चित करने को कहा। रात्री चौपाल के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवचरण मीणा, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक वीडी शर्मा, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ गंगासहाय मीणा, सूचना जन संपर्क कार्यालय के सहायक निदेशक धर्मेन्द्र कुमार मीणा, विकास अधिकारी ज्ञान सिंह सहित अन्य जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में परिवादी उपस्थित रहे

« पिछली ख़बर कोशिथल में ठेकेदार और मजदूरों पर हमला, मारपीट व जान से मारने... अगली ख़बर » Dausa: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में निकाली तिरंगा...
Author
संपादक (Editor)

Bhupendra Singh Jatav

Bhupendra Singh Jatav is a dedicated journalist associated with Mission Ki Awaaz. With a strong passion for grassroots reporting, he focuses on stories that highlight the realities of marginalized communities, socio-political issues, and regional developments often overlooked by mainstream media.

His commitment to ethical journalism and fearless storytelling has made him a trusted voice among readers seeking truth beyond the headlines. At Mission Ki Awaaz, Bhupendracontinues to uphold the values of independent, impact-driven journalism.

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें