🕒 02 July 2026, Thursday
राजस्थान

Dausa: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में निकाली तिरंगा यात्रा

द्वारा News Room 📅 25 May 2025 👁️ 56 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Dausa: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में निकाली  तिरंगा यात्रा

जमवारामगढ़: भारतीय सेना द्वारा चलायें गये ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सैनिकों के सम्मान में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा आंधी तहसील क्षेत्र मे रविवार को तिरंगा यात्रा निकाली । तिरंगा यात्रा में विधायक महेंद्रपाल मीणा भी शामिल हुए। तिरंगा यात्रा बिजली ग्रेड से चावंड माता मंदिर आंधी तक निकाली गई। भारत माता की जय के नारों से गूंजा कस्बा, बाज़ार में लोगों ने पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का अभिनंदन किया। देशभक्ति गीतों के साथ कार्यकर्ताओं ने तिरंगा लहराया । बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य किया और तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। यात्रा ने वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी । साथ ही पूरे क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश फैलाया । तिरंगा यात्रा के दौरान विधायक महेंद्रपाल मीणा , भाजपा कार्यकर्ताओ सहित सर्व समाज के सैंकड़ों लोग शामिल हुए।

« पिछली ख़बर करौली: पटौंदा में रात्रि चौपाल: अतिरिक्त जिला कलक्टर ने सुनी... अगली ख़बर » Dausa: 03 जून 2025 को वर्धनम् फाउंडेशन द्वारा स्वैच्छिक रक्त...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें