🕒 04 July 2026, Saturday
राजस्थान

अवैध हथियार के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

द्वारा Bhupendra Singh Sonwal 📅 09 Jun 2025 👁️ 51 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
अवैध हथियार के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

राजस्थान के धौलपुर जिले के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने और हथियार बेचने की कोशिश कर रहे युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थानाधिकारी रामकिशन यादव के नेतृत्व में की गई।

सूचना मिलने पर हेड कांस्टेबल महेशचंद ने कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की। मुखबिर की सूचना के अनुसार, एक युवक सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो वायरल कर रहा था और उसे बेचने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तहसील कार्यालय के सामने से दलेलकापुरा निवासी रविंद्र सिंह (30) पुत्र सीताराम को गिरफ्तार किया।

कार्रवाई में थानाधिकारी रामकिशन यादव, हेड कांस्टेबल महेशचंद, कांस्टेबल नटवर और रनवीर शामिल थे। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी के पास हथियार कहां से आया और इसमें किसी संगठित गिरोह का हाथ तो नहीं है।

« पिछली ख़बर दहेज प्रताड़ना मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक चार गिर... अगली ख़बर » अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, सिंगल शॉट बंदूक और कारतूस ...
Author
संपादक (Editor)

Bhupendra Singh Sonwal

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल एक प्रखर डिजिटल पत्रकार और भारतीय समाचार मीडिया कंपनी 'मिशन की आवाज' के संस्थापक हैं। वे मुख्य रूप से राजस्थान और देश के अन्य हिस्सों से सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, और नीतिगत मामलों पर तीखी और निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। आंकड़ों की तह तक जाना और जमीनी सच को बेबाकी से पेश करना उनकी विशेषता है। तथ्य-आधारित और स्वतंत्र पत्रकारिता के जरिए वे समाज के हर वर्ग तक सही सूचना पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें