🕒 04 July 2026, Saturday
राजस्थान

अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, सिंगल शॉट बंदूक और कारतूस बरामद

द्वारा Bhupendra Singh Sonwal 📅 09 Jun 2025 👁️ 55 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, सिंगल शॉट बंदूक और कारतूस बरामद

धौलपुर जिले के बाड़ी उपखंड के सोने का गुर्जा थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के सनसेट पॉइंट के पास मुखबिर की सूचना पर की गई।

थाना अधिकारी महेश चंद्र ने बताया कि खाईदार का पुरा मजरा कूदिन्ना निवासी बलवीर के पास से एक सिंगल शॉट बंदूक (315 बोर), दो जिंदा कारतूस और दो मिसफायर कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा के निर्देश पर गठित टीम मौके पर पहुंची तो बलवीर पुलिस को देख भागने लगा, लेकिन उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है कि हथियार कहां से आया और किस उद्देश्य से रखा गया था।

« पिछली ख़बर अवैध हथियार के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने वाला युवक ... अगली ख़बर » जयपुर में सात दिन से जारी कैब चालकों की हड़ताल समाप्त, सरकार...
Author
संपादक (Editor)

Bhupendra Singh Sonwal

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल एक प्रखर डिजिटल पत्रकार और भारतीय समाचार मीडिया कंपनी 'मिशन की आवाज' के संस्थापक हैं। वे मुख्य रूप से राजस्थान और देश के अन्य हिस्सों से सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, और नीतिगत मामलों पर तीखी और निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। आंकड़ों की तह तक जाना और जमीनी सच को बेबाकी से पेश करना उनकी विशेषता है। तथ्य-आधारित और स्वतंत्र पत्रकारिता के जरिए वे समाज के हर वर्ग तक सही सूचना पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें