🕒 04 July 2026, Saturday
राजस्थान

दहेज प्रताड़ना मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक चार गिरफ्तारी

द्वारा Bhupendra Singh Sonwal 📅 09 Jun 2025 👁️ 44 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
दहेज प्रताड़ना मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक चार गिरफ्तारी

राजस्थान के धौलपुर जिले के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र में दर्ज दहेज प्रताड़ना के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी तपेंद्र सिंह (27) को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज शर्मा के निर्देश पर की गई।

पीड़िता ने 5 अप्रैल 2025 को राजाखेड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने बताया कि विवाह के बाद से उसे लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। पुलिस जांच के दौरान आरोपी तपेंद्र सिंह ने अग्रिम जमानत की अर्जी न्यायालय में लगाई थी, जिसे खारिज कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में पूर्व में केरन सिंह, मूरी देवी और रूबी नामक तीन अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। सभी आरोपी राजाखेड़ा कस्बे के वार्ड नंबर 15 के निवासी हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पीड़िता को न्याय दिलाने के प्रयास कर रही है।

« पिछली ख़बर वैर और भुसावर में RAF का फ्लैग मार्च, आपात स्थितियों से निपट... अगली ख़बर » अवैध हथियार के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने वाला युवक ...
Author
संपादक (Editor)

Bhupendra Singh Sonwal

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल एक प्रखर डिजिटल पत्रकार और भारतीय समाचार मीडिया कंपनी 'मिशन की आवाज' के संस्थापक हैं। वे मुख्य रूप से राजस्थान और देश के अन्य हिस्सों से सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, और नीतिगत मामलों पर तीखी और निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। आंकड़ों की तह तक जाना और जमीनी सच को बेबाकी से पेश करना उनकी विशेषता है। तथ्य-आधारित और स्वतंत्र पत्रकारिता के जरिए वे समाज के हर वर्ग तक सही सूचना पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें