🕒 04 July 2026, Saturday
राजस्थान

जयपुर: शुभ निकुंज अपार्टमेंट में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

द्वारा News Room 📅 08 Jun 2025 👁️ 48 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
जयपुर: शुभ निकुंज अपार्टमेंट में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जयपुर के मोहनपुरा बालाजी क्षेत्र स्थित शुभ निकुंज अपार्टमेंट में रविवार को अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एफएसएआई जयपुर चैप्टर की टीम द्वारा सुदीप पांडे के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संचालित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य निवासियों को आग लगने की स्थिति में त्वरित और सुरक्षित प्रतिक्रिया देना सिखाना था। एफएसएआई टीम ने फायर सिलेंडर की सही हैंडलिंग, मैन्युफैक्चरिंग डेट की जांच, और उसके सही उपयोग के तरीके विस्तार से समझाए।

प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और डेमो से मिली जानकारी

टीम ने वास्तविक परिदृश्यों पर आधारित प्रैक्टिकल डेमो के माध्यम से यह बताया कि आग लगने की स्थिति में कैसे शांत रहकर फायर सिलेंडर का प्रयोग किया जाए। साथ ही यह भी सिखाया गया कि कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए जिससे हादसे को रोका जा सके।

निवासियों ने दिखाई गहरी रुचि

शुभ निकुंज अपार्टमेंट की आरडब्ल्यूए समिति और एवीएम सोसाइटी के अध्यक्ष के साथ सभी निवासी इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से शामिल हुए। निवासियों ने प्रशिक्षण में गहरी रुचि दिखाई और सवाल पूछकर अपनी जानकारी को मजबूत किया।

एफएसएआई की टीम ने कार्यक्रम को बेहद रोचक, व्यावहारिक और उपयोगी बनाते हुए अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने का सफल प्रयास किया। इस पहल से स्थानीय स्तर पर सुरक्षा के प्रति एक नई चेतना जागृत हुई है।

« पिछली ख़बर जयपुर: पति की आत्महत्या मामले में पत्नी और उसके प्रेमी को पु... अगली ख़बर » गुर्जर आरक्षण को लेकर सरकार और संघर्ष समिति आमने-सामने, 7 प्...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें