🕒 23 June 2026, Tuesday
राजस्थान

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र करौली द्वारा किया गया संविधान दिवस का आयोजन

द्वारा Bhupendra Singh Sonwal 📅 15 Jul 2023 👁️ 71 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र करौली द्वारा किया गया संविधान दिवस का आयोजन

करौली: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र करौली द्वारा, जिला कलेक्टर, अंकित कुमार के मार्गनिर्देशन में संविधान दिवस का आयोजन जिला स्तर पर गांव जुंगीनपुरा करौली में मनाया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं को मुख्य अतिथि समाजसेवी द्वारका प्रसाद ने संविधान की मूल भावना, उद्देशिका, मूल कर्तव्य, मूल अधिकारों आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में पधारे अतिथि प्रोफ़ेसर सतीश कुमार ने बाबा साहेब अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए युवाओं को उनके आर्दशों पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अतिथि एडवोकेट मुकेश सिंह ने युवाओं से नेहरू युवा केन्द्र के साथ अपने अनुभव साझा किए व राष्ट्रनिर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित किया।

एडवोकेट दिलीप सिंह ने युवाओं को विडीयो एवं पॉवरपॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से संविधान सभा, संविधान के विभिन्न अनुच्छेदों के बारे में बताया। अंत में नेहरू युवा केन्द्र की समस्त गतिविधिओ के बारे में ब्लॉक कोडिनेटर सीमा चौधरी ने सभी पधारे हुये युबाओ को अबगत कराया एवं सभी युवाओ को धन्यबाद दिया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रोबिन सोलंकी , ज़ाकिर खान , दर्शन, जय सिंह , पंकज शर्मा एवं जिले के 80 युबाओ ने भाग लिया

« पिछली ख़बर युवक ने पांचवी बार रक्तदान कर बचाई बुजुर्ग की जान... अगली ख़बर » धारावाहिक एपिसोड अहिल्याबाई पर विवाद, महाराजा सूरजमल को हारा...
Author
संपादक (Editor)

Bhupendra Singh Sonwal

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल एक प्रखर डिजिटल पत्रकार और भारतीय समाचार मीडिया कंपनी 'मिशन की आवाज' के संस्थापक हैं। वे मुख्य रूप से राजस्थान और देश के अन्य हिस्सों से सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, और नीतिगत मामलों पर तीखी और निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। आंकड़ों की तह तक जाना और जमीनी सच को बेबाकी से पेश करना उनकी विशेषता है। तथ्य-आधारित और स्वतंत्र पत्रकारिता के जरिए वे समाज के हर वर्ग तक सही सूचना पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें